Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए 300 यात्री वेटिंग में

नैनीताल: प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पहला दल आठ जून को दिल्ली पहुंचेगा, जबकि लॉटरी व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 12 जून को कुमाऊं में प्रवेश करेगा। इस बार कुमाऊं के रास्ते करीब 1400 भक्तों ने आवेदन करने के साथ ही शुल्क भी जमा कर दिया है। निगम प्रबंधन निर्धारित 18 दलों में 1080 यात्री भेजेगा और करीब तीन सौ यात्री प्रतिक्षा सूची में रखे गए हैं।

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार करीब 3800 भक्तों ने आवेदन किया था। इसमें से कुमाऊं के रास्ते जाने के इच्छुक आवेदकों की संख्या 2300 थी, जबकि सिक्किम के रास्ते 1300 यात्री जाना चाहते थे। सिक्किम से दस दलों में पांच सौ यात्री जाएंगे।

यात्रा संचालक कुमाऊं मंडल विकास निगम में करीब 1400 भक्त पांच हजार पंजीकरण शुल्क जमा कर चुके हैं। इसमें से 1080 भक्तों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। करीब तीन सौ यात्री प्रतिक्षा सूची में हैं।

सौ कार्मिकों की लगाई ड्यूटी

कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा में सौ से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक यात्री व कर्मचारी का निगम की ओर से पांच लाख का बीमा कराया जाएगा, जबकि पोनी-पोर्टर का भी एक लाख का बीमा होगा। यात्रा से करीब तीन पोनी-पोर्टर को रोजगार मिलता है।

चार जून से होगी आदि कैलास यात्रा

आदि कैलास यात्रा का पहला दल चार जून को रवाना होगा। यात्रा में काठगोदाम से काठगोदाम तक 35 हजार पांच सौ, धारचूला से धारचूला तक का किराया 30 हजार पांच सौ जबकि दिल्ली से दिल्ली तक 40 हजार पांच सौ तय है। अब तक इस यात्रा के लिए तीन सौ आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कैलास मानसरोवर यात्रा में प्रति यात्री निगम को करीब 35 हजार रुपये मिलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!