Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

इस ख़तरनाक इलाक़े में शान से फहरेगा 30 फीट ऊँचा तिरंगा, ग्रामीण भी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, औरंगाबाद आजादी के बाद पहली बार मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल के पचरूखिया पहाड़ पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। यह तब संभव हुआ जब यहां कोबरा का कैंप स्थापित हुआ है। लंगुराही और पचरूखिया के जंगल से नक्सली पलायन किए हैं। कभी यह जंगल नक्सलियों का शरण स्थली माना जाता था। पिछले एक वर्ष से इस जंगल और पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के बाद नक्सली यहां से पलायन कर गए हैं। जहां नक्सलियों का जमावड़ा होता था वहां आज सुरक्षाबल सर्च आपरेशन चला रहे हैं।

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर काला झंडा फहराते थे नक्सली

नक्सली हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अपने इलाके में काला झंडा फहराते रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व का बहिष्कार करते रहे हैं। पर आज नक्सलियों के ठिकाने से सुरक्षाबल लगातार हथियार, आइईडी बम के अलावा उनके खाने पीने का सामान से लेकर अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद कर रहे हैं। कई बंकरों को ध्वस्त कर जंगल को नक्सलमुक्त करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

सीआरपीएफ और कोबरा का कैंप से हुआ संभव

लंगुराही पहाड़ के नीचे तरी में सीआरपीएफ कैंप स्थापित किए जाने के बाद पचरूखिया में कोबरा का कैंप स्थापित किया गया है। दोनों कैंप तक सड़क बनाई गई है। बिजली पहुंचाई गई है। पेयजल की व्यवस्था की गई है। जिस जगह पर कभी रात को अंधेरा छाया रहता था आज वहां एलइडी लाइट से जंगल और पहाड़ रोशन हो रहा है। यह सब काम होने के बाद इस बार के स्वतंत्रता दिवस को जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ एवं कोबरा ने नक्सलियों के आधार वाले इलाके में तिरंगा फहराने की तैयारी की गई है। 

ग्रामीणों के बीच बांटी जाएँगी मिठाइयां

पचरूखिया जंगल के पहाड़ पर पहली बार तीस फीट ऊँचा तिरंगा फहराने की तैयारी कोबरा के द्वारा की गई है। इसमें जंगल में रहने वाले ग्रामीणों को भी शामिल किया जाएगा। उनके बीच मिठाई बांटी जाएगी। ग्रामीण राष्ट्रगान गायेंगे। एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि तरी एवं पचरूखिया स्थित कैंप में तिरंगा फहराया जाएगा। पचरूखिया पहाड़ पर पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!