Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगत

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले 3 आतंकवादी गिरफ्तार

मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच पहले चरण में टी20 सीरीज होनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 24 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इससे ठीक 3 दिन पहले लाहौर से 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इंटेलीजेंस पर आधारित ऑपरेशन में 3 आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने तीनों आतंकवादियों को हरूनाबाद बायपास से पकड़ा है। पुलिस ने इन दहशतगर्दों से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इमरान, मुहम्मद आबिद सोहेल और मुहम्मद रजा नाम के 3 आतंकियों को पकड़ा है। पाकिस्तान के Counter Terrorism Department के अनुसार बांग्लादेश की मीडिया ने लिखा है कि पुलिस ने दो बैगों में से 7 डेटोनेटर (बारुद भरा हुआ बम), सेफ्टी फ्यूज,बॉल बेयरिंग के 2 बॉक्स, 1 इलेक्ट्रिक बैटरी, 1 इलेक्ट्रिक स्विच और गोला बारूद सामग्री बरामद की है।

24 जनवरी को होना है टी20 मैच

CTD पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 24 जनवरी को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र अभियान चलाया था, जिसमें इन दहशतगर्दों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय टी20 मैच में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया जा रहा है। तीनों मैचों में खिलाड़ियों और दर्शकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पंजाब पुलिस काफी मेहनत कर रही है।

बता दें कि श्रीलंका की टीम बस पर साल 2009 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के बाहर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई खिलाड़ी घायल हुए थे। इसके बाद से पाकिस्तान जाने में टीमें कतरा रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय खेली गई है, लेकिन अभी भी बड़े देश पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है। श्रीलंका के बाद बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है, लेकिन उसके कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने पाकिस्तान जाने से साफ इन्कार किया है और कहा है कि उनके लिए जान प्यारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!