Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस संक्रमण फिर बेकाबू : प्रदेश में बुधवार को 293 नए मामले आए सामने, 4 मरीजों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना फिर बेकाबू हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में 293 नए मामले मिले। वहीं चार मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें दो मरीजों की मौत दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय और एक-एक मरीज की मौत एम्स ऋषिकेश व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई है। फिलहाल सबसे चिंताजनक स्थिति देहरादून व हरिद्वार जिले की है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में 1765 मामले आए हैं, जिनमें 72 फीसद अकेले इन दो जनपदों से हैं। इन दो जनपद में हर दिन औसतन 181 मामले आए हैं।

अब तक प्रदेश में एक लाख 411 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 95330 (94.94 फीसद) स्वस्थ्य हो चुके हैं।  1863 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1501 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1717 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 11354 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 11061 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 171 लोग संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी 70 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 21, ऊधमसिंह नगर में 16, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़, टिहरी व चमोली में दो-दो और उत्तरकाशी व बागेश्वर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि अल्मोड़ा, चंपावत व रुद्रप्रयाग में संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 118 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!