Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

सूबे में पीएम-श्री योजना के तहत 225 स्कूल चयनित

केन्द्र सरकार ने द्वितीय चरण में 84 विद्यालयों को दी मंजूरी

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने जताया पीएम व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार

देहरादून।  प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत दूसरे चरण में प्रदेश के 84 विद्यालयों का चयन किया गया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने इन विद्यालयों में ढांचागत विकास एवं नवाचारी गतिविधियों के लिये 61.19 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही प्रदेश में पीएम-श्री योजना के अंतर्गत कुल 225 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है। जिस पर प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का आभार जताया।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिये विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में प्रदेश के 84 विद्यालयों का चयन कर उनके ढांचागत विकास एवं नवाचारी गतिविधियों के लिये 61.19 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी है। विभागीय मंत्री ने बताया कि इससे पहले प्रथम चरण में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने प्रदेश के 141 विद्यालयों का चयन पीएम-श्री योजना के लिये किया था। इसके साथ ही इस योजना के तहत अब प्रदेश में कुल 225 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधनों के तहत बच्चों को स्कूल से जोड़ने व उन्हें स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत पीएम-श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में आईसीटी एवं डिजिटल सुविधा, डिजिटल टीवी, डिजिटल बोर्ड, ऑडियो-विजुअल सिस्टम, बैण्ड सेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अलावा चयनित स्कूलों में 21 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 11 कम्यूटर कक्ष, 19 फिजिक्स प्रयोगशाला, 9 रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, 9 जीव विज्ञान प्रयोगशाला आदि का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही ग्रीन स्कूल के तहत डस्टबिन, एलईडी लाइट की भी व्यवस्था की जायेगी।

डा. रावत ने बताया कि इन विद्यालयों में नावाचारी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके तहत विद्यालयों में बैगलेस डे, वार्षिकोत्सव, समर कैम्प, एक्सपोजर विजिट, एक्सपर्ट टॉक व स्वच्छता पखवाड़ा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इन तमाम गतिविधियों के लिये धन की कमी अड़े नहीं आयेगी इसके लिये प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने धनराशि स्वीकृत की है। विभागीय मंत्री ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत तीसरे चरण में प्रदेश के अधिक से अधिक विद्यालयों का चयन हो सके इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने को कहा है।

चयनित विद्यालयों का जनपदवार विवरण
पीएम श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में जनपद ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ तथा अल्मोड़ा में 10-10 विद्यालयों का चयन किया गया है। जबकि नैनीताल व चमोली में 08-08, पौड़ी में 07, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी में 06-06, चम्पावत व टिहरी में 04-04, बागेश्वर में 03 तथा रूद्रप्रयाग में 02 विद्यालयों का चयन पीएम-श्री योजना के लिये हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!