Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डस्वास्थ

उत्‍तराखंड में 222 लोग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, रविवार को पॉजिटिविटी दर रही 2.08 फीसद

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2020, सोमवार। कोरोना के लिहाज से नवंबर के पहले दिन भी कुछ राहत रही। प्रदेश में 222 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। अच्छी बात ये है कि रविवार को पॉजिटिविटी दर 2.08 फीसद रही है। बता दें कि अब तक उत्तराखंड में 62550 लोग संक्रमण की जद में आए हैं। जिनमें 57101 इस बीमारी को मात दे चुके हैं। वर्तमान में 3914 एक्टिव केस हैं, जबकि 508 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को निजी व सरकारी लैब से कुल 10637 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 10415 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा 48 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं देहरादून में भी 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हरिद्वार में 37, नैनीताल में 32, टिहरी गढ़वाल में 19 व रुद्रप्रयाग में 12 नए मामले मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में आठ, उत्तरकाशी में सात, चंपावत में छह, चमोली में पांच और बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी 2-2 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में कोरोना का कोई नया मामला नहीं है।

रिकवरी दर लगातार नब्बे फीसद से ऊपर 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे ज्यादा सुकून इस बात का है कि रिकवरी दर अब लगातार 90 फीसद से ऊपर बनी हुई है। रविवार को भी विभिन्न जिलों में 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 56 देहरादून, 40 रुद्रप्रयाग, 25 अल्मोड़ा, 18 चमोली, 11 नैनीताल, 8 उत्तरकाशी, सात हरिद्वार, छह पौड़ी, पांच टिहरी व दो मरीज पिथौरागढ़ से हैं। वर्तमान में प्रदेश में रिकवरी दर 91.29 फीसद है।

चार मरीजों की मौत 

उत्तराखंड के लिए चिंता की बात ये है कि कोरोना मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है। अभी भी मृत्यु दर 1.64 फीसद है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। रविवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल अल्मोड़ा व बेस अस्पताल श्रीनगर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 1027 मरीजों की मौत राज्य में हो चुकी है।

दो इलाके कंटेंटमेंट जोन से मुक्त

जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने नगर निगम क्षेत्र के दो इलाकों को कंटेंटमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। इन इलाकों में सिटी बोर्ड स्कूल वाली गली-23 धर्मपुर और शहीद-215 रक्षा विहार फेस-2 वर्ल्‍ड स्कूल के पीछे रायपुर रोड शामिल हैं। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कंटेंटमेंट जोन बनाए गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों का 14 दिन तक एक्टिव सर्विलांस किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नही पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को सतर्कता से ही हराया जा सकता है। इसलिए जब तक दवाई नहीं आ जाती तब तक केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करते रहें। कोविड-19 संक्रमण संबंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-112, 104 और 1077 पर संपर्क करें। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र के नंबर-0135-2726066 एवं 2724506 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!