Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

धामी सरकार में 2021 युवाओं को मिली फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी

धामी कार्यकाल में वन विभाग में 2528 पदों पर हुई भर्ती

देश के किसी भी राज्य के नाम नहीं भर्ती का यह रिकॉर्ड

राज्य में फारेस्ट गार्ड, दरोगा, रेंजर भर्ती से वनों की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वन विभाग में डेढ़ साल में 2021 फॉरेस्ट गार्ड (वन आरक्षी) की भर्ती कर देश में रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक संख्या और समय पर भर्ती कराने का यह रिकॉर्ड किसी भी राज्य के पास नहीं है। इसके अलावा ढाई साल के कार्यकाल में अकेले वन विभाग में 2528 पदों पर युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने वादा निभाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के बाद वन महकमे में युवाओं को समय पर मिली बंपर नौकरियां हैं। चूंकि, उत्तरखंड देश में सबसे ज्यादा 71 फीसद वन भूमि क्षेत्र से आच्छादित है, ऐसे में यहां आम से खास का नाता वन क्षेत्रों से पड़ता है। इसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में फॉरेस्ट गार्ड की अहम भूमिका होती है। लेकिन राज्य में कुछ सालों से फॉरेस्ट गार्ड की कमी महसूस हो रही थी।

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक धामी ने कमान संभाली तो वन विभाग में 340 वन दरोगा, 96 कनिष्ठ सहायकों के अलावा 2021 पदों पर अलग-अलग समय पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती शुरू की। संख्या के हिसाब से भर्ती समय पर कराने की चुनौती थी। किंतु सरकार ने तय शेड्यूल पर रिकॉर्ड डेढ़ साल के भीतर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती कर युवाओं के सपनों को साकार किया है। यह रिकॉर्ड न केवल राज्य के 23 सालों में हुई भर्ती बल्कि देश के दूसरे राज्यों में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती करने में सबसे अव्वल रिकॉर्ड है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड में पहले 1129 और उसके बाद 892 पदों पर धामी सरकार में कुल 2021 पदों पर डेढ़ साल के भीतर भर्ती हुई है। यह संख्या वन विभाग में हुई भर्ती में अब तक सबसे ज्यादा है।

पहले 15 हजार से ज्यादा को नौकरी

राज्य में धामी सरकार इससे पहले सिर्फ एक साल में यूकेपीएससी से 6635 अफसरों तथा समूह ग के पदों पर 7644 युवाओं को पुलिस दूर संचार, रैंकर्स, आबकारी सिपाही, पशुपालन, रेशम, शहरी विकास, वन विभाग, शिक्षा विभाग में एलटी, कृषि विभाग,पेयजल निगम, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, लेखाकार, अनुदेशक, कार्यशाला अनुदेशक, वाहन चालक, सचिवालय रक्षक, मत्स्य विभाग आदि में नौकरी देकर रिकॉर्ड बना चुकी है।

हमारी सरकार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर काबलियत के अनुसार रोजगार दे रही है। युवाओं को समय पर नौकरी मिले, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयोग को तय शेड्यूल के अनुसार भर्ती कराने से लेकर परिणाम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक हुई भर्ती परीक्षाएं और परिणाम पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जारी हो रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!