Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किया गया; 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से पहले गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तस्करी में शामिल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। वहीं  दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हाई अलर्ट जारी

पुलिस का ऐसा मानना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिया था।

आईबी ने दी थी चेतावनी

बता दें कि इसी महीने में आईबी ने 10 पन्नों की एक खुफिया रिपोर्ट में बताया था कि आतंकवादी 15 अगस्त को आतंकी हमला कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। दिल्ली पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने आईबी के निर्देश पर लाल किले की परिधि को कवर करने वाले उत्तरी जिले और मध्य जिले में बड़ी संख्या में कैमरे लगा रही है। ये कैमरे आइपी-आधारित फेस डिटेक्शन, पीपल मूवमेंट डिटेक्शन, ट्रिपवायर, आडियो डिटेक्शन, इंट्रूजन, डिफोकस आदि सुविधाओं से लैस होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!