Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेशसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की एलान

17वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होंगे चुनाव
23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की एलान कर दिया। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहला चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा और आखिरी चरण का 19 मई को होगा। नतीजे गुरूवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे। तीन जून तक नई लोकसभा का गठन हो जाएगा। चुनाव आयोग ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम विधानसभा के चुनाव शामिल हैं। मगर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभी नहीं होंगे। राज्य में विधानसभा भंग है और वहां राष्ट्रपति शासन लागू है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (80 सीटें) और बिहार (40 सीटें) व पश्चिम बंगाल (42 सीटें) में सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। उत्तराखण्ड-हिमाचल प्रदेश सहित 22 राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुये बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी और आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किये जाने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी जो मतदाताओं के ‘निर्णय’ को प्रभावित कर सके। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 19 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। जबकि तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इसी तरह चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये दो अप्रैल को, पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर छह मई को होने वाले मतदान के लिये दस अप्रैल को, छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को होने वाले मतदान के लिये 16 अप्रैल को और सातवें व अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान के लिये 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम में लोकसभा सीटों के लिये होने वाले मतदान के साथ ही इन राज्यों की विधानसभा सीटों के लिये भी मतदान होगा. जबकि ओडिशा में चार चरण में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को लोकसभा सीटों के साथ ही विधानसभा सीटों के लिये भी मतदान होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे। हालांकि जम्मू कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर सुरक्षा कारणों से मतदान तीन चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.50 करोड़ 18-19 साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे। पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं की संख्या 10 करोड़ है। वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या 1.60 करोड़ है। चुनाव में 42.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। 2014 की तुलना में इस बार 8.4 करोड़ मतदाता बढ़े हैं। आयोग ने कहा कि 1950 कॉल फ्री नंबर पर आप वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। इस बार 10 लाख से अधिक बूथ होंगे। बड़ी बात यह है कि पहली बार सभी बूथों में वीवीपैट मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे। 27 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतदान से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लग जाएगी। वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई गई है। मतदाताओं को वोटर स्लिप मतदान से पांच दिन पहले मिल जाएगी। मतदाताओं को इस बार भी नोटा का विकल्प दिया जाएगा।

पहला चरण: 11 अप्रैल (20 राज्यों की 91 सीट)
आंध्र प्रदेश-24, अरुणाचल प्रदेश-2, असम-5, बिहार-4, छत्तीसगढ़-1, जम्मू-कश्मीर-2, महाराष्ट्र-7, मणिपुर-1, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, ओडिशा-4, सिक्किम-1, तेलंगाना-17, त्रिपुरा-1, यूपी-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-2, अंडमान ऐंड निकोबार-1, लक्षद्वीप-1, दादरा एवं नगर हवेली-1.
दूसरा चरण: 18 अप्रैल (13 राज्यों की 97 सीट )
असम-5, बिहार-5, छत्तीसगढ़-3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुदुचेरी-1.
तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 14 राज्यों की 115 सीट)
असम-4, बिहार- 5, छत्तीसगढ़-7, गुजरात-26, गोवा-2, जम्मू और कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, उड़ीसा-6, यूपी-10, पश्चिम बंगाल-5, दादरा और नगर हवेली-1, दमन दीव-1.
चैथा चरण: 29 अप्रैल (9 राज्यों की 71 सीट)
बिहार-5, जम्मू कश्मीर-1, झारखंड-1, मध्यप्रदेश-6, महाराष्ट्र -17, उड़ीसा-6, राजस्थान-13, यूपी-13, बंगाल-8.
पांचवां चरण: 6 मई (7 राज्यों की 51 सीट)
बिहार- 05, जम्मू-कश्मीर- 02, झारखंड- 04, मध्य प्रदेश- 07, राजस्थान- 12, उत्तर प्रदेश- 14, पश्चिम बंगाल- 07,
छठा चरण: 12 मई (7 राज्यों की 59 सीट )
बिहार-8, हरियाणा-10, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-8, उत्तर प्रदेश-14, पश्चिम बंगाल-8, दिल्ली-7.
सातवां चरण: 19 मई ( 8 राज्यों की 59 सीट)
बिहार-8, झारखंड-3, मध्य प्रदेश-8, पंजाब-13, पश्चिम बंगाल-9, चंडीगढ़-1, यूपी-13, हिमाचल-4.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!