Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना, “13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना” को जिलाधिकारी सविन बंसल के सार्थक प्रयासों से जनपद में शीघ्र लगेंगे पंख

  • [highlight]13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन के अन्तर्गत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्ययुक्त वादियों का विकास करना है : जिलाधिकारी[/highlight]
  • जनपद नैनीताल प्रथम जनपद है जिसनें प्रोपर प्लानिंग करते हुए प्रोजेक्ट सबसे पहले तैयार करके प्रस्तुत किया था।

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार, नैनीताल (सूचना)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की महत्वाकांक्षी एवं ड्रीम प्रोजेक्ट 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना को जनपद में शीघ्र लगेंगे पंख। प्रदेश में सर्वप्रथम नैनीताल जनपद को योजना हेतु 191 लाख रूपये की धनराशि शासन से अवमुक्त हुई। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के सार्थक प्रयासों व तत्परता से 13 डिस्ट्रिक 13 डैस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल में चिन्हित मुक्तेश्वर सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकसित करने हेतु प्रदेश में सर्वप्रथम जनपद नैनीताल को योजना हेतु धनराशि अवमुक्त हुई।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन के अन्तर्गत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्ययुक्त वादियों का विकास करना है। श्री सविन बंसल ने बताया कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन में जनपद के मुक्तेश्वर को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटक नैनीताल के साथ ही जनपद मुख्यालय के दूरस्थ मुक्तेश्वर क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता के साथ ही आसानी से हिमालय की बर्फीली वादियों के दर्शन कर सकेंगे। नये पर्यटक डेस्टिनेशन विकसित होने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही वहाँ की आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

जनपद नैनीताल प्रथम जनपद है जिसनें प्रोपर प्लानिंग करते हुए प्रोजेक्ट सबसे पहले तैयार करके प्रस्तुत किया था। प्रोपर प्लांनिंग से तैयार डीपीआर के परिणाम स्वरूप 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल पहला जिला बन गया है जिसे योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा धनराशि आवंटित की गयी है।

13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अन्तर्गत पुराने पर्यटक स्थलों की क्षमता वृद्वि करने हेतु पुराने पर्यटक स्थलों से लगे पर्यटन स्थल जहाँ सौन्दर्य की दृष्टि से पर्यटन की सम्भावनायें हैं, को विकसित करना है। नये पर्यटक डेस्टिनेशन विकसित होने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही वहाँ की आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने जिलाधिकारियों को 13 डिस्ट्रिक 13 डैस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही कर प्लान व डीपीआर बनाकर भेजने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मुख्यमंत्री की अभिप्रेरणा व निर्देशों का त्वरित अनुपालन करते हुए स्थानीय जनता से विचार- विमर्श कर प्रदेश में सर्वप्रथम योजना डीपीआर बनाकर शासन मे भेजी। शासन द्वारा जनपद की योजना डीपीआर को स्वीकृति करते हुए प्रदेश में सर्वप्रथम जनपद नैनीताल को योजना में स्वीकृति धनराशि 351.99 लाख रूपये के सापेक्ष 191 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ][/box]

जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत मुक्तेश्वर पर्यटन सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकसित करने हेतु महादेव मन्दिर के चारों ओर सौन्दर्यीकरण व रास्ते का सुधारीकरण कार्य, “चौली की जाली” के रास्ते का सौन्दर्यीकरण के साथ ही ई-टाइलेट, व्यू प्वाइंट, सोविनियर शाॅप निर्माण, मुक्तेश्वर पर्यटन आवास गृह परिसर में हिमालय दर्शन थीम आधारित डिजिटल व्यू प्वाइंट की स्थापना तथा गार्डन का सौन्दर्यीकरण, मुक्तेश्वर चौराहे का सौन्दर्यीकरण, भालूगाड़ वाटर फाॅल तक 1.2 किमी ट्रैक रूट पर 4 लोहे के पुल निर्माण ताकि पर्यटकों का वर्षभर वाटरफाॅल तक आवागमन बना रहे, भालू गाड़ वाटर फाॅल ट्रैक रूट पर 4 सोविनियर शाॅप निर्माण, भालूगाड़ जलाशय में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा फैन्सिंग साथ ही सोलर लाईट, शौचालय, चैजिंग रूम निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-हल्द्वानी सड़क मार्ग पर स्थित पुरानी जसुली देवी धर्मशाला का जनजाति संग्रहालय के रूप मे जीर्णाेद्वार कार्य किये जायेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था के रूप में कुमाऊँ मण्डल विकास निगम को नामित किया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को योजना में युद्व स्तर पर कार्य कर समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं, साथ ही योजना का द्वितीय फेज के कार्याें की डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के प्रयासों से मुक्तेश्वर में पर्यटन विभाग द्वारा हाईटैक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है जो शीघ्र पूर्ण हो जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!