Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दिल्ली में फसे उत्तरकाशी के 129 प्रवासियों ने आज सुबह चिन्यालीसौड़ पहुँचने पर सरकार का आभार प्रकट किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 9 मई, 2020, उत्तरकाशी(सू.ब्यूरो)। वैश्विक महामारी कोविड-19 एवं देशव्यापी तालाबंदी के चलते विभिन्न प्रांतों में फसे उत्तराखंड प्रवासियों को अपने घरों तक पहुँचाने के लिए उत्तराखंड सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/ जिला मजिस्ट्रेट डॉ० आशीष चौहान ने बताया कि दिल्ली में फसे उत्तरकाशी के 129 प्रवासी आज प्रातः 4 बजे सरकारी बसों के द्वारा चिन्यालीसौड़ पहुँच गए है। जहाँ डॉक्टरों के द्वारा उनकी गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रिनिंग की गई है। किसी भी प्रवासी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गये। एतिहात के रूप में 9 व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि तहसील भटवाड़ी, डुंडा व चिन्यालीसौड़ के 120 प्रवासियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एहतियातन के रूप में सभी प्रवासी आँगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा,ग्राम विकास अधिकारी की निगरानी में 14 दिन तक पंचायत/विद्यालय क्वारन्टीन में अनिवार्य रूप से रहेंगे तथा क्वॉरेंटाइन एवं सामाजिक दूरी के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। चेक पोस्ट चिन्यालीसौड़ में आगंतुकों को प्रशासन द्वारा जलपान इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है।

[box type=”shadow” ]दिल्ली से जनपद उत्तरकाशी सकुशल पहुँचे प्रवासी मानवी, सरोज कैंतुरा व सुबिन परमार ने प्रेदश के मा० मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हमे दिल्ली से बसों के द्वारा निःशुल्क लाया गया तथा खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई, हमें कहीं पर भी कोई परेशानी नही हुई ।

 [/box]

इस दौरान उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, ओसी/ डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. सुरेश तोमर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!