Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु 12 सितम्बर 2020 को होगा ई-लोक अदालत का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। सचिव/सिविल जज (सी०डि०) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों विकासनगर/ ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु 12 सितम्बर 2020 को ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त ई-लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवार वाद, 138 एन०आई० एक्ट वाद, वैवाहिक वाद, प्री लीटिगेशन वाद आदि ऐसे सभी प्रकृति के वाद जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जा सकते हैं, को नियत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जो पक्षकार अपने वादों को ई-लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह सम्बन्धित न्यायालय, जहाँ उनका मुकदमा लम्बित है में 4 सितम्बर 2020 तक ई-मेल के माध्यम से अपने अधिवक्ता के माध्यम से या न्यायालय के ड्रोप बाक्स में प्रार्थना पत्र डालकर वाद ई-लोक अदालत के लिए नियत करवा सकते हैं। उन्होनें बताया कि ई-लोक अदालत में चिन्हित मामले प्राप्त करने बाद 13 अगस्त को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से प्री बैठक का आयोजन किया जायेगा। तत्श्चात 20 अगस्त को दूसरी एवं 27 अगस्त को तीसरी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से सुनवाई होगी तथा 4 सितम्बर को अंतिम रूप से पहुँचने वाले मामलों को ई-लोक अदालत हेतु सूचीबद्ध किया जायेगा। जिला न्यायालय देहरादून के मुख्यालय एवं समस्त बाह्य न्यायालयों में 12 सितम्बर को ई-लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!