Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
राजनैतिक-गतिविधियाँ

11,12 मार्च को होगी संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का तीसरा दिन, बुधवार भी दिल्‍ली हिंसा के चपेट में दिख रहा है। राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष को शांत कराते हुए कहा कि 11 मार्च को लोकसभा में और 12 मार्च को राज्‍यसभा में दिल्‍ली हिंसा पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं। इसे लेकर राज्‍यसभा तो पूरे दिन के लिए स्‍थगित कर दी गई वहीं लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित है।

कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी नेताओं ने दिल्‍ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई। पिछले दो दिन संसद में दिल्‍ली हिंसा की गूंज इस कदर रही की कार्यवाही सुचारू रूप से चल न सकी। आज भी हंगामे के आसार पहले से ही दिख रहे थे। हालांकि लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को सांसदों को सस्‍पेंड करने की चेतावनी दे दी है।

 स्‍थगन के प्रस्‍ताव

सांसदों द्वारा विभिन्‍न मुद्दों पर स्‍थगन के नोटिस भी दिए जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा में ‘देश के विभिन्न हिस्सों में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार’ पर शून्यकाल नोटिस दिया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरनाथ सिंह यादव राज्यसभा में बढ़ती जनसंख्‍या को खात्‍मा के लिए कानून की मांग करते हुए शून्यकाल नोटिस दिया है।

बता दें कि विपक्ष की ओर से दिल्‍ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से इस्‍तीफे की मांग की जा रही है। पोस्‍टर और प्‍लेकार्ड लिए सांसदों ने वेल में पहुंचकर खूब हंगामा मचाया है जिसके कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही ठप रही है।

लोकसभा में बुधवार को चार विधेयक और वित्‍त पर स्‍टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को पेश किया जाना है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा इंडियन इंस्‍टीट्यूट्स ऑफ इंफार्मेशन टेक्‍नोलॉजी लॉ संशोधन विधेयक 2020 पेश किया जाना है। इसमें 2014 के कानून में संशोधन किया गया है। सदन में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्‍ट टैक्‍स विवाद से विश्‍वास विधेयक, 2020 पेश करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!