Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

‘‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’’ साक्षरता अभियान : जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – ‘‘जनपद को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने के अभियान को जल्द पूरा करें’’

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 2 जनवरी 2021, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘जनपद को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने के अभियान को जल्द पूरा करें’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ‘‘‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’’ साक्षरता अभियान की वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम में हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विकासखण्डवार ‘‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’’ साक्षरता अभियान की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए इस अभियान को तेजी से पूरा करने और जनपद को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साक्षर अभियान को बेहतर तरीके से संपादित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित किए गए लोगों को साक्षर बनाने हेतु प्रेरित करें साथ ही निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को भी मोटिवेट करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिक्षक साक्षरता अभियान में अपनी दैनिक ड्यूटी के इतर भी लोगों को साक्षर करने के कार्यो में लगा योगदान करता है उनको चिन्हित किया जाए तथा ऐसे लोगों को किसी सार्वजनिक समारोह में पुरस्कार अथवा पारितोषिक देने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विकासखण्डों में साक्षरता अभियान पूरा करने में समय लग रहा है वे इस अभियान को शीघ्रता से पूरा करने के लिए बेहतर रणनीति बनायें। उन्होंने ऐसे विकासखण्ड जो साक्षरता अभियान को पूरा करने के कागार पर हैं उनको ऐसे विकासखण्डों को सहयोग करने को कहा जिनमें अभी समय लग सकता है साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में अभी तक साक्षरता अभियान में सभी ने अच्छा कार्य किया है और अगर इसको तेजी से पूरा कर पायेंगे तो यह अपने आप में जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ‘‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’’ साक्षरता अभियान की विभिन्न विकासखण्डों से प्रगति का दैनिक विवरण प्राप्त करें तथा जहाँ पर किसी तरह की सहायता अथवा प्रोत्साहन की आवश्यकता हो उसको देना सुनिश्चित करें।

इस दौरान साक्षरता अभियान की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली तथा विभिनन विकासखण्डों से सम्बन्धित स्थानीय खण्ड शिक्षाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!