Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डदेहरादून

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 7 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर

राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण : शिक्षा मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, देहरादून। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय बनाये जायेंगे, जिनकी स्वीकृति केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा दे दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को चयनित विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय पर धनराशि जारी कर स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय, देहरादून के सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र के चारों विकासखंडों खिर्सू, पाबौं, थलीसैंण व बीरोंखाल (आंशिक) में शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विद्यालय भवनों की स्थिति, शिक्षकों की तैनाती एवं छात्र-छात्राओं की संख्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। संबंधित विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने क्रमवार अपने-अपने विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति का प्रस्तुतिकरण दिया। डॉ. रावत ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएम-श्री योजना के प्रथम चरण में 07 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिनकी विस्तृत डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दे दिये गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 कलस्टर विद्यालय चिन्हित किये गये हैं जहां पर प्राथमिक से लेकर इंटर तक के विद्यालय एक ही परिसर में संचालित किये जायेंगे। कार्यदायी संस्था को इन दोनों श्रेणी के विद्यालयों के भवनों की ड्राईंग बेहतर आउटलुक के साथ तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि क्षेत्र में इन विद्यालयों की विशेष पहचान बन सके।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित क्षतिग्रस्त विद्यालयों की श्रेणीवार मरम्मत एवं निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। जिसमें डी श्रेणी के विद्यालयों के भवनों का नव निर्माण तथा सी व बी श्रेणी के विद्यालयों में वृहद व लघु मरम्मत कार्य किये जाने हैं। राज्य सेक्टर व समग्र शिक्षा के तहत निर्माणाधीन भवनों का कार्य शीघ्र पूरा करने को भी कहा गया है।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेन्द्र यादव, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक आर.के. उनियाल, उप सचिव अनिल पाण्डे, अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक गढ़वाल एस.बी. जोशी, एपीडी समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी जी.सी.गौड़, पाबौं, खिर्सू, थलीसैण व बीरोंखाल के खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित निदेशालय के अधिकारी मौजूद रहे।

सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करें अधिकारी व शिक्षक

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान अभियान को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में जोर-शोर से चलाया जायेगा। इसके लिये अधिकारियों निर्देशित करते हुये विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पांच वर्ष से अधिक उम्र के सभी छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान डिजीटल हेल्थ आईडी बनाई जाय। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को रक्तदान, तम्बाकू एवं नशा मुक्ति के साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति भी जागरूक किया जाय। इसके साथ ही ग्रीन कैम्पस अभियान के तहत विद्यालयों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप फलदार व शोदार पेड़ों का वृ़क्षारोपण किया जाय। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत गतिविधियां संचालित करने के भी निर्देश दिये। जिसके तहत प्रत्येक विकासखंड में आयोजित रक्तदान शिवरों में शिक्षकों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिये प्रेरित करने तथा एक-एक टीबी मरीज को गोद लेकर अपना सामाजिक दायित्व निभाने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!