Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हिमाचल में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में महाराज की ताबडतोड़ चुनावी सभायें

विकास भाजपा ने किया है और भाजपा ही करेगी : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2022, गुरूवार, शिमला/देहरादून। भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश में जमकर विकास हुआ है। कोरोना महामारी को हराकर हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बना जहाँ शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश में 1,44,258 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1,35,137 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।

उक्त बात 9 नवम्बर 2022, बुधवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहीं।

भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को रोहडू मैदान में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शशीबाला, सांगला (किन्नौर विधानसभा) से भाजपा प्रत्याशी सूरत सिंह और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह के समर्थन में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में 71 परियोजनाओं पर 285.44 करोड़ और शिमला में 279 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
भाजपा के कार्यकाल में भानुपल्ली-बिलासपुर-बेटी परियोजना, मंगल-तलवाड़ा उपरियोजना, बिलासपुर मनाली-लेह परियोजना से संबंधित कार्यों में तेजी आई। स्वावलंबन योजना के तहत 860 करोड़ रूपये के निवेश से 4862 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई और 147 करोड़ की सब्सिडी भी प्रदान की गई। स्टार्ट-अप योजना के तहत 11.35 करोड़ रुपये की लागत से 191 स्टार्ट-अप और 12 इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किये गये।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1,44,258 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1,35,137 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 28.64 लाख लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया। राज्य सरकार द्वारा कृषि बजट में 40.65%, वागवानी बजट में 85.27%, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन बजट में 46.30% की वृद्धि की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” के तहत 9.83 लाख किसानों को र 1532.38 करोड़ दिए गए। हिमाचल सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 4.36 लाख किसानों को खेती के लिए अल्पकालिक ऋण उपलब्ध करवाये गये। हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुआँ मुक्त राज्य बना और गृहिणी सुविधा योजना से 4.43 लाख परिवारों को लाभ पहुँचा है।

उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की जयराम सरकार ने हाटी समुदाय की दशकों पुरानी अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग को पूरा किया। युद्धवीर विधवाओं की पुत्री की शादी के लिए 50,000 आर्थिक सहायता प्रदान की। युद्ध ऑपरेशन के समय शहीद/दिव्यांग हुए सैनिकों को गत चार वर्षों में 215 सैनिकों को भाजपा सरकार द्वारा 16.45 करोड़ की सहायता दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को अटल टनल का उपहार देकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए AIMS बिलासपुर और IIM सरोद जैसे संस्थान स्थापित किये।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विकास भाजपा ने किया है और भाजपा ही करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!