Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

हाउस टैक्स वसूली के क्रम में नगर निगम ने अपनी ही बिल्डिंग से शुरुआत की

शहर के तमाम सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राइवेट प्रतिष्ठानों से कमर्शियल हाउस टैक्स वसूली के क्रम में नगर निगम ने अपनी ही बिल्डिंग से शुरुआत की है। निगम बिल्डिंग पर सवा सात लाख रुपये सालाना टैक्स लगाया गया है।

वर्ष 2016 से शुरू कमर्शियल टैक्स की प्रक्रिया के तहत निगम ने अपना चार साल का टैक्स करीब 25 लाख रुपये जमा किया है। टैक्स करीब 29 लाख रुपये था, जो 20 फीसद की छूट के साथ जमा हुआ है। खुद का टैक्स जमा कराने के बाद निगम ने शहर के 150 सरकारी, अर्ध-सरकारी एवं प्राइवेट प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने दावा किया है कि नगर निगम दून के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अन्य भवनों से टैक्स वसूली से पहले नगर निगम ने खुद पर टैक्स आरोपित किया हो। अब तक नगर निगम बिल्डिंग से कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा था। निगम यह संदेश देना चाह रहा है कि हाउस टैक्स से अब कोई भी बच नहीं पाएगा।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि निगम ने कमर्शियल हाउस टैक्स की सेल्फ असेसमेंट की सेवा लागू की थी। इसमें टैक्स वसूली को लेकर इस साल से कार्रवाई की जा रही है। निगम ने इस मर्तबा विधानसभा, सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, मंत्री आवासों व विधायक हॉस्टल आदि पर भी टैक्स आरोपित किया है। सभी भवनों से मार्च 2016 से मार्च-2020 तक का टैक्स लिया जाएगा। महापौर की ओर से टैक्स में मिल रही 20 फीसद की छूट पंद्रह जनवरी तक दी जा रही है।

इन प्रतिष्ठानों को जारी किए नोटिस

उत्तराखंड भाषा संस्थान, जल संस्थान, मसूरी-देहरा विकास प्राधिकरण, दून घाटी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण, निबंधक एवं फर्म सोसाइटी, निबंधक सहकारी समिति, राज्य औषधि पादप बोर्ड, उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद, उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद, उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, भूमि सर्वेक्षण, जलागम प्रबंधन, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राजाजी राष्ट्रीय पार्क, सिडकुल, पिटकुल, लोकयुक्त कार्यालय, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, विद्युत आंबटर््समैन, सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण आदि।

शैक्षिक संस्थानों को भी नोटिस

कमर्शियल हाउस टैक्स की वसूली में निगम ने बड़े शैक्षिक संस्थानों को नोटिस भेज दिए हैं। इनमें डीएवी पीजी कालेज व डीबीएस पीजी कालेज समेत ग्राफिक एरा विवि, डीआइटी जैसे संस्थान शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!