Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सी०एम० हेल्प लाइन पोर्टल एवं सोशल साइट्स-ट्विटर /फेसबुक पर भी सक्रिय हैं जिलाधिकारी सविन बंसल 

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 08 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया की अध्यक्षता में बुद्धवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्प लाइन पोर्टल की समीक्षा की गयी। जिसमे जनपद के विभिन्न विभागों-वन विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, चिकित्सा विभाग, विकास विभाग, जिला पूर्ति विभाग, नगर निगम, समस्त नगर पालिका, राजस्व विभाग के एल -1 एवं एल -2 स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जनपद नैनीताल में पानी, स्वास्य्थ, शिक्षा, सड़क, खाद्य, प्रमाण पत्र, सफाई, राजस्व भूमि से सम्बंधित शिकायतों का विभागों द्वारा समयबद्धा से निस्तारण किया जा रहा है तथा जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा जारी आदेशों का शतप्रतिशत अनुपालन भी किया जा रहा है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण होने के उपरान्त शिकायतकर्ता से दूरभाष से वार्ता की जा रही है, शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उपरांत की शिकायतों को बंद (स्पेशल क्लाॅज) किया जा रहा है। जनपद में सी०एम० हेल्प लाइन पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। प्रमुख शिकायतों में शिकायत निवारण के अन्तर्गत नगर पंचायत भीमताल द्वारा आवासों के आसपास स्ट्रीट लाइटे लगवाई गयी, नगर निगम द्वारा नालियों की नियमित रूप से सफाई करवाई जा रही है। तहसील हल्द्वानी के अंतर्गत शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल खारिज न होने के सम्बन्ध में शिकायत सी०एम० हेल्प लाइन पोर्टल पर दर्ज की गयी है, जिसका राजस्व विभाग द्वारा तत्काल शिकायत का निस्तारण कर दाखिल खारिज की कार्यवाही कर दी गयी है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर लगवाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाये गये हैं, इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जा रहा है। श्री टोलिया ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर सी०एम० हेल्प लाइन पोर्टल के समबन्ध में दिशा निर्देश जारी करने के साथ ही गहन समीक्षा भी की जा रही है और अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण एवं गुणवत्ता पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। श्री बंसल ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद के समस्त विभागों में सी०एम० हेल्प लाइन पोर्टल के अनुसार अभी तक 2053 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, इसके अतिरिक्त जनपद में जिलाधिकारी द्वारा सोशल साइटों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं का निस्तारण भी त्वरित गति से किया जा रहा है। जिसमें जिलाधिकारी को ट्विटर हैंडल पर @dm_nainital एवं फेसबुक पेज @dm.naini पर भी अपनी समस्या, शिकायत, सुझाव दिए जा सकते है जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभागों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जा रहा है द्य माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 23 फरवरी 2019 को सी०एम हेल्प लाइन पोर्टल इस उदेश्य के साथ शुरू किया गया था की आम जन मानस को विभागों के चक्कर ना काटने पड़े व घर बैठे फोन के माध्यम से 1905 पर शिकायत करके अपनी समस्या का निस्तारण कर सके जिसका की आम जन मानस को फायदा मिल रहा है व उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो रहा है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!