Breaking News :
>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
उत्तराखण्ड

सीनियर सिटीजन के लिए कोरोनेशन अस्पताल में खुला अलग वार्ड

देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल में प्रदेश का पहला जिरियाट्रिक वार्ड खुल गया। इस वार्ड को प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इसका उद्घाटन राजपुर विधायक खजान दास ने किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि जिरियाट्रिक वार्ड में वरिष्ठ नागरिको को बेहतर उपचार सुविधाएं सुलभ होंगी। वार्ड में दस सीनियर सिटीजन एडमिट हो पाएंगे। इनमें पांच बेड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि कोरोनेशन अस्पताल को जिला अस्पताल घोषित किया जाए। इसके लिए विधायक निधि से जितनी भी मदद होगी की जाएगी।

कोरोनेशन अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएम पुनेठा के अनुसार एनएचएम के तहत 60 वर्ष के ऊपर की आयु के मरीजों के लिए अस्पताल में यह वार्ड तैयार किया गया है। राज्य का यह पहला अस्पताल है, जहां इस तरह का कोई वार्ड तैयार हुआ है। इसी प्रकार से राज्य के अन्य सरकारी अस्पताल में भी जिरियाट्रिक वार्ड तैयार होंगे।

डॉ. पुनेठा ने बताया कि जिरियाट्रिक वार्ड पूरी तरह एसी व अन्य सुविधाओं से लैस है। जहां प्राइवेट अस्पताल की ही तर्ज पर आरामदायक बेड आदि की व्यवस्था की गई है। फर्श, बाथरूम आदि भी पूरी तरीके से मॉडर्न हैं। यहां तक कि वार्ड के लिए स्टाफ भी अलग रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!