Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
स्वास्थ

सीढ़ियाँ चढ़ते ही फूलने लगती है साँस ? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 अप्रैल 2026, देहरादून। आजकल कई लोग सीढ़ियाँ चढ़ते समय जल्दी थकान या साँस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि शरीर में पोषण की कमी, कमजोर साँसपेशियाँ या कम सहनशक्ति का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करके शरीर की ऊर्जा और फेफड़ों की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

संतुलित आहार न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि दिल और फेफड़ों को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल कर सीढ़ियाँ चढ़ते समय होने वाली सांस फूलने की समस्या को कम किया जा सकता है।

दूध और डेयरी उत्पाद
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम देते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साँसपेशियों को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे जल्दी थकान नहीं होती।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों जैसी सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और साँस फूलने की समस्या कम हो सकती है।

मौसमी फल
केला, सेब, संतरा और पपीता जैसे फल शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। इनमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर की कमजोरी दूर करने में मददगार होते हैं।

नट्स और बीज
बादाम, अखरोट, अलसी और सूरजमुखी के बीज शरीर को हेल्दी फैट और प्रोटीन देते हैं। इनके सेवन से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।

प्रोटीन युक्त आहार
अंडे, दालें, सोयाबीन और चिकन जैसे खाद्य पदार्थ मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से प्रोटीन लेने से शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है और सीढ़ियाँ चढ़ते समय कमजोरी कम महसूस होती है।

साबुत अनाज
ओट्स, दलिया और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। ये ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और शरीर को जल्दी थकने नहीं देते।

पर्याप्त पानी
शरीर में पानी की कमी होने पर भी जल्दी सांस फूलने लगती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी और नारियल पानी जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक लेना जरूरी है।

नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लगातार बने रहने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!