Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा

 राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध मतांतरण में सक्रिय संस्थाओं व संगठनों को करारा जवाब दिया है। योगी ने कहा कि सभी को सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म, विश्व में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

अवैध मतांतरण कराने वालों की मंशा कभी सफल नहीं होगी

सनातन धर्म के साथ छेड़छाड़ करने का मतलब मानवता के साथ खिलवाड़ है। जो लोग अवैध मतांतरण के माध्यम से राष्ट्रांतरण की कुत्सित मंशा के साथ भारत के अंदर कार्य करना चाहते हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली। महाराष्ट्र के जलगांव में अखिल भारतीय हिंदू गोर, बंजारा व लबाना समुदाय के कुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में सोमवार को योगी ने कहा कि जो सभी प्रकार की कामनाओं और सिद्धियों की पूर्ति कर दे, वही कुंभ का भाव है।

विश्व को मानवता की राह दिखाने वाले भारत में जन्म लिया

बंजारा कुंभ ने यह साबित कर दिया है कि वो भारत माता की रक्षा करने, उसके पूज्य संतों, ऋषियों, महापुरुषों व क्रांतिवीरों के संकल्प को अब धर्मजागरण के माध्यम से सिद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचाएगा। यह सौभाग्य की बात है कि हमने विश्व को मानवता की राह दिखाने वाले भारत में जन्म लिया है।

भारत को दुनिया के टाप 20 बड़े देशों का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ

दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म जो दुनिया में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है, उसमें जन्म लेने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त है। सनातन धर्म का मतलब है मानव धर्म। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में भारत को दुनिया के टाप 20 बड़े देशों का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने हर भारतवासी को पंच प्रण की याद दिलाते हुए कहा था कि देश के अंदर से गुलामी के अंश को सदैव के लिए समाप्त करना होगा।

अयोध्या में पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हो रहा राम मंद‍िर न‍िर्माण

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डेन का नाम अब अमृत उद्यान हो गया है। अयोध्या में पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त करके भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। कहा कि कुंभ कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारत के बंजारा समाज को एक साथ जोड़ने की जो कोशिश की गई है, वह सराहनीय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!