Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी के बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान उम्मीदों से भरा है। रविवार से सूबे में मौसम रंग बदल सकता है और महाशिवरात्रि तक पहाड़ों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं। ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है।

प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसका असर खेती पर भी नजर आने लगा है। कृषि और राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य में कम बारिश के कारण गेहूं की फसल को दस से तीस फीसद नुकसान पहुंचा है। इनमें सर्वाधिक प्रभावित रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा हैं।
यहां यह आंकड़ा क्रमश: 30 और 20 फीसद है। इसके अलावा चम्पावत, चमोली और उत्तरकाशी की रिपोर्ट मिलनी अभी बाकी है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कम बारिश के कारण फसलों को नुकसान की आशंका है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में यह ज्यादा चिंताजनक नहीं है, लेकिन प्रभावित किसानों को राहत देने पर सरकार विचार कर रही है।
दूसरी ओर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक जनवरी से एक फरवरी तक बारिश में 73 फीसद की कमी रही है। आमतौर पर इस अवधि में 65.1 मिमी बारिश होती है, जो इस बार 17.5 मिमी रही। इसी तरह पिछले नवंबर और दिसंबर में यह कमी 66 फीसद रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने लगा है। इससे कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इससे खेती-किसानी को कुछ राहत मिल सकेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!