Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून: विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी सहित अन्य जनपदों में भी इस मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए।

देहरादून के गांधी पार्क में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि 1971 के युद्ध में उत्तराखंड के 248 सैनिक और अधिकारी घायल हुए और 78 जांबाज शहीद हुए थे। इनमें अकेले देहरादून से 36 सैनिक थे।

उन्हें सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखंड का मान है कि आज भी देश की सुरक्षा की बागडोर उत्तराखंडियों के हाथ में हैं । देश की सुरक्षा में सभी बड़े पदों पर हमारे राज्य के ऑफसर कमान संम्भाल रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने रिस्पना नदी को संवारने की जिम्मेदारी भी सैनिकों के हाथ दिए जाने की बात कही। कहा कि जल्द इको टास्क फोर्स नदी की कायाकल्प कर नए स्वरुप में बदल देगी। इस मौके पर विधयाक गणेश जोशी, विनोद चमोली कुंवर प्रणव समेत अन्य रहे मौजूद।

पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम  में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व सैनिक व शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

वहीं नगर पालिका पौड़ी की ओर से निर्मित शहीद स्मारक लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विधायक मुकेश कोली ने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने में वह स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम सुशील कुमार एवं संचालन अद्वैत बहुगुणा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, सीडीओ रवनीत चीमा, एडीएम रामजी शरण शर्मा, जिला सैनिक अधिकारी मेजर करन रावत, सुमनलता ध्यानी, राजेंद्र टम्टा आदि मौजूद थे।

पिथौरागढ़ में चंडाक रोड स्थित शहीद पार्क में शहीदों को श्रंद्धांजलि दी गई। डीएम सी रविशंकर एस पी अजय जोशी सहित अन्य अधिकारियो जनप्रतिनिधियो ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाए। इस अवसर पर वीरांगनाओ को सम्मानित करते शहीद पार्क में पौधरोपण किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!