Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

रणबीर कपूर से दीपिका पादुकोण तक, पर्दे से गायब रहे ये बड़े स्टार्स

इस साल बॉलीवुड की कई धमाकेदार फिल्में रिलीज़ हुई हैं फिर भी कुछ सेलेब्स के फैंस को उनकी एक झलक भी इस साल बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिली है। आइये देखते हैं वो कौन से सेलिब्रिटीज़ है जिनकी इस साल एक भी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।

शाहरुख खान- साल 2018 में फिल्म ज़ीरो के रिलीज़ होने के बाद से अब तक शाहरुख खान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आई है। शाहरुख इन दिनों किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। अब शाहरुख के फैंस के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि खबरें हैं कि शाहरुख जल्द ही राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की बिग बजट आगामी एक्शन थ्रिलर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शाहरुख की आखिरी फिल्म ज़ीरो की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने एक बौने आदमी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं किया लेकिन शाहरुख के रोल को काफी सराहना मिली थी।

दीपिका पादुकोण- फिल्म पद्मावत में साल 2018 में दमदार रोल में नज़र आने के बाद से अब तक दीपिका बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन अगले साल की शुरुआत में ही दीपिका अपने फैंस के लिए फिल्म छपाक लेकर आ रही हैं। ये फिल्म एडिस अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है, जिसे मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म को 10 जनवरी 2020 में रिलीज़ किया जाएगा।

रणबीर कपूर-  पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने संयज दत्त की भूमिका निभाई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी बेहतरीन था। इस साल रणबीर कपूर आयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आ सकते थे मगर अब ये फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

आमिर खान- साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान आखिरी बार नज़र आए थे जिसके बाद ने वो बड़े पर्द से गायब हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी कर रहे हैं जो साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ की जाएगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन- फन्ने खां फिल्म में साल 2018 में नज़र आ चुकीं एश्वर्या राय इस साल रिलीज़ हुई किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थीं। जल्द ही एश्वर्या मणि रत्नम की मल्टी लिंग्वल फिल्म में नज़र आने वाली हैं।

अभिषेक बच्चन- साल 2018 में तापसी पन्नू के साथ फिल्म मनमर्जियां में नज़र आने के बाद अभिषेक बच्चन इस पूरे साल पर्दे से गायब रहे हैं। अगले साल अभिषेक बच्चन की द बिग बुल के अलावा एक अन्य फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है।

इरफान खान- बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक इरफान खान साल 2018 में ब्लैकमेल और कारवां जैसी फिल्मों में नज़र आए थे जिसके बाद वो इस पूरे साल किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं रहे हैं। अगले साल इरफान करीना कपूर के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर के साथ नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 20 मार्च 2020 में रिलीज़ होने वाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!