Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डेवलपमेंट स्कीम के तहत सचिवालय में स्थापित सोलर पैनल का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को इंटीग्रेटेड पाॅवर डेवलपमेंट स्कीम के तहत सचिवालय में स्थापित सोलर पैनल का लोकार्पण किया। सचिवालय परिसर में 10.40 लाख की लागत से कुल 20 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफ टाॅप विद्युत स्थापित किया गया है। एकीकृत विद्युत विकास योजना के अन्तर्गत देहरादून तथा हरिद्वार के सरकारी भवनों पर 2765 किलोवाट की क्षमता के सोलर रूफ टाॅप स्थापित किये जा रहे हैं। इस परियोजना की कुल लागत 17.90 करोड़ रूपये है।

सचिवालय परिसर में ग्रिड से विद्युत आपूर्ति हेतु 05 विद्युत संयोजन स्थापित हैं, जिनका कुल विद्युत भार 890 किलोवाट है एवं औसतन डेढ़ लाख यूनिट प्रतिमाह का उपभोग हो रहा है। इस संयंत्र से दो माह में लगभग 04 हजार यूनिट का उत्पादन हुआ है, जिससे विद्युत मूल्य में लगभग 20 हजार रूपये की बचत हुई है। इस संयंत्र की लागत लगभग आठ वर्षों में वसूल हो जायेगी तथा अगले 17 वर्षों में इससे लगभग 20 लाख रूपये की बचत होगी। सचिवालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम भवन की क्षत पर स्थापित 09 किलोवाट का सोलर संयत्र भवन के कुल विद्युत उपभोग का लगभग 04 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति करेगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा एवं उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!