Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

मास्टर प्लान से तय होगा शहर में कहां खुलेंगे स्कूल, कॉलेज व अस्पताल

शहर के किस इलाके में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार व पुलिस थाने से लेकर एटीएम और पब्लिक टॉयलेट की जरूरत है, इसके लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इसका ड्राफ्ट तैयार करने में माइक्रो लेवल पर काम हो रहा है। यह प्लान शहर की सभी डेवलपमेंट एजेंसियों के लिए गाइड की तरह काम करेगा।

हल्द्वानी शहर के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट को इस साल जून तक अंतिम रूप देना है। नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद से हल्द्वानी को जीआइएस बेस्ड 896 इमेज डिजिटल रूप में प्राप्त हो चुकी हैं। हल्द्वानी में मास्टर प्लान बनाने का जिम्मा गुडग़ांव की फर्म इनोवेस्ट इन्फ्रा के पास है। वर्तमान में फर्म डिजिटल सीट का भौतिक सत्यापन व मिलान करने में जुटी है। अब तक 200 सीट का सत्यापन पूरा हो गया है। कुमाऊं के सहयुक्त नियोजक एसएम श्रीवास्तव ने बताया कि फर्म के भौतिक सत्यापन को विभाग रेंडमली चेक भी कर रहा है। सत्यापन के लिए जीआइएस बेस्ड कैमरा एप प्रयुक्त हो रहा है। अक्षांश व देशांतर के साथ फोटो संग्रहित की जा रही हैं।

मास्टर प्लान के लिए ये हैं प्रमुख मुद्दे

-आवासीय प्लॉटों पर बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां।

-नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास।

-मिक्स लैंडयूज।

-अवैध कालोनियों का नियमितीकरण।

-जोनल प्लान बनाना।

आबादी व सुविधाओं का संतुलन

केंद्र की गाइडलाइन में आबादी व क्षेत्र के हिसाब से सुविधाओं की संख्या तय की गई है। हर कॉलोनी सहित बड़े एरिया में खेल मैदान, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, पुलिस थाना, पार्किंग, सीवेज व पेयजल नेटवर्क, सड़क के मापदंड आदि केंद्र की गाइडलाइन में तय हैं। इसीके आधार पर इसके लिए जमीन आरक्षित की जाएगी।

जोनल प्लान के अनुसार तय होगा एफएआर

शहर को जोन में बांटकर हर एरिया के लिए अलग-अलग फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर), मिनिमम ओपन स्पेस (एमओएस) व लैंडयूज तय होगा। इससे पहले ध्यान रखा जाएगा कि इससे शहर के किसी एक इलाके में आबादी का दबाव बहुत अधिक नहीं बढ़ जाए। यानी वर्टिकल व होरिजेंटल डेवलपमेंट में बैलेंस किया जाएगा। कुमाऊं के सहआयुक्त एमएम श्रीवास्तव का कहना है कि डिजिटल इमेज से शहर के लैंडयूज, भवन का उपयोग, फ्लोर की संख्या, रोड की चौड़ाई आदि का भौतिक सत्यापन चल रहा है। मास्टर प्लान से शहर के नियोजित विकास में मदद मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!