Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपर्यावरणसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

मानव जीवन के लिए वरदान हैं – प्रकृति प्रदत्त वस्तुयें

अगर चाहते हैं हम हो हमारा भला,
पेड़ लगाकर करें धरती को हरा भरा।

प्रकृति प्रदत्त समस्त वस्तुयें मानव जीवन के लिए वरदान हैं। इसलिए हमें प्रकृति से प्रेम करना चाहिए। जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें सुंदर फूल, बगिया और पशु पक्षी सब जल के कारण ही देखने को मिलते हैं। यदि जल न होता तो ये धरती मरुस्थल बन जाती। जल  धोने, नहाने, पीने और खाना पकाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी प्रकार धरती भगवान का वरदान है। उसके बिना खेती नहीं हो सकती और हमें अन्न नहीं प्राप्त हो सकता है। उस के ऊपर हमारे घर बनते हैं और हमें रहने के लिए स्थान प्राप्त होता है। वन हमारी अमूल्य सम्पदा हैं। वे वर्षा को आकर्षित करते हैं तथा अनेक खाद्य पदार्थ व औषधियाँ प्रदान करते हैं। इस प्रकार नदियाँ, पर्वत, खनिज पदार्थ, वायु आदि सब प्राकृतिक साधन हमारे लिए अमूल्य हैं। हमें उनकी उचित देख भाल करनी चाहिए और उनका सही उपयोग करना चाहिए और प्रकृति के प्रति प्रेम व्यक्त करना चाहिए।

प्रकृति के संरक्षण का हम अथर्ववेद में शपथ खाते हैं-[highlight] “हे धरती माँ, जो कुछ भी तुमसे लूँगा, वह उतना ही होगा जितना तू पुनः पैदा कर सके। तेरे मर्मस्थल पर या तेरी जीवन शक्ति पर कभी आघात नहीं करूँगा।” [/highlight]मनुष्य जब तक प्रकृति के साथ किए गए इस वादे पर कायम रहा सुखी और सम्पन्न रहा, किन्तु जैसे ही इसका अतिक्रमण हुआ, प्रकृति के विध्वंसकारी और विघटनकारी रूप उभर कर सामने आए। सैलाब और भूकम्प आया। पर्यावरण में विषैली गैसें घुलीं। मनुष्य का आयु कम हुआ। धरती एक-एक बूँद पानी के लिए तरसने लगी, लेकिन यह वैश्विक तपन हमारे लिए चिन्ता का विषय नहीं बना।

प्रकृति प्रेम व समाज सेवा का जज्बा यदि आज भी देखना हो तो, हमारे प्रेरणा श्रोत, बुजुर्ग श्री विश्वंभरनाथ बजाज के सामाजिक कार्यों का अवलोकन कर देखें।
सात दशक से भी अधिक आयु के एक वयोबृद्ध समाजसेवा एवं प्रकृति प्रेमी बजाज सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं एक पत्रकार हैं। आज भी उनका जोश बरक़रार है और हर पल पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा व समाज को एकजुट रखने की कोशिश में लगे रहते हैं। वह हम सब के लिए प्रेरणा श्रोत हैं।

प्रकृति से प्रेम कर नहीं रहे अब हम,
हमारी संख्या बढ रही पेड हो रहे कम।
रोगों ने हम को बुरी तरह घेर लिया है,
प्रदूषण के कारण घट रहा हमारा दम।
अगर चाहते हैं हम हो हमारा भला,
पेड़ लगाकर करें धरती को हरा भरा।
– विश्वंभरनाथ बजाज, फोन: 9837830004

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!