Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

बुटीक चलाने वाली महिला के दखल से परेशान थे मां-बेटे, इसलिए हटा दिया रास्ते से

देहरादून। पुलिस ने समरजहां हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या में दवा कारोबारी राकेश गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक की मिलीभगत सामने आई है। मां के कहने पर कार्तिक ने मुजफ्फरनगर के कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे मोमिन से संपर्क किया। मोमिन ने ही चार लाख में शूटर दिलवाया। इसके बाद 7 मई की रात सहस्रधारा रोड पर समर जहां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। समरजहां पर फायर करने वाले शूटर तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। माना जा रहा है कि उसकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि समरजहां को लेकर गुप्ता परिवार में कड़वाहट तब और बढ़ गई थी जब आठ महीने पहले राकेश गुप्ता ने समर जहां को रुड़की शिफ्ट कर दिया और हर मंगलवार उससे मिलने आने के साथ खर्चे के तौर पर मोटी रकम देने लगा। परिवार को लगा इस तरह तो समरजहां एक दिन उसकी प्रॉपर्टी पर दावा करने लगेगी। तब वह सड़क पर आ जाएंगे।

इस बीच पता चला कि दवा कारोबारी राकेश गुप्ता ने समरजहां के नाम देहरादून में 25 लाख रुपए का एक फ्लैट बुक करा दिया है। इसके बाद गुप्ता परिवार में काफी झगड़ा हुआ, तब मामला शांत करने के लिए दवा कारोबारी ने अपने बेटे कार्तिक को भी देहरादून शिफ्ट करने का फैसला किया। ताकि परिवार को यह न लगे कि वह अकेले समर के लिए ही सब कुछ कर रहा है।

करीब 20 दिन पहले रेस्टोरेंट्स और बुटीक दोनों एक साथ खुले, लेकिन यहां समर अपनी बुटीक को संभालने के साथ-साथ रेस्टोरेंट में भी दखल देने लगी। समर वहां दिन भर होने वाली कमाई को बांट लेती, जिससे कार्तिक परेशान रहने लगा। यह बात जब दवा कारोबारी की पत्नी सीमा को चली तो उसने समर को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। एसएसपी ने बताया कि सीमा गुप्ता की सहमति मिलने के बाद कार्तिक ने मोमिन निवासी मुजफ्फरनगर से संपर्क किया। मोमिन ने शूटर का बंदोबस्त किया और उसे लेकर छह मई को देहरादून आया। यहां कार्तिक ने उसे समर जहां का फ्लैट और बुटीक भी दिखाया और उसके आने जाने की टाइमिंग भी बताई। इसके बाद सात मई की रात समर जहां की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

पता होता तो घोंट देता बेटे का गला

दवा कारोबारी राकेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले में उसे बेवजह घसीट रही है। मुझे मालूम होता कि मेरा बेटा कार्तिक समरजहां की जान लेने वाला है तो मैं अपने बेटे का ही गला घोंट देता। उसने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था। मैं समर जहां का ख्याल तो रख रहा था, लेकिन मेरा परिवार सड़क पर नहीं आया था। फिलहाल पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में दवा कारोबारी राकेश गुप्ता की भी सहमति है। आपको बता दें कि समरजहां का जब तलाक हुआ था तो दवा कारोबारी उसे मुज्जफरनगर से अपने साथ ले आया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!