Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

बाघ और तेंदुओं की हत्या पर घिरे 27 राज्य, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

हल्द्वानी : रेस्क्यू (बचाव) के दौरान भीड़ के उन्माद में हुई बाघ व तेंदुओं की हत्या का मामला वनाधिकारियों के गले की फांस बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड समेत 27 राज्यों के वनाधिकारियों से जवाब-तलब किया है। बाघ व तेंदुओं की हत्या सबसे वीभत्स तरीके से किए जाने के मामले उत्तराखंड, गुजरात व राजस्थान से सामने आए हैं। इन मामलों का कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने पर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने भी जांच तेज कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली निवासी अमीर फुकान की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश समेत 27 राज्यों के वनाधिकारियों से जबाव तलब किया है। कोर्ट ने यह जानना चाहा है कि सरकारी अमले के सामने वन्यजीवों की हत्या कैसे और क्यों हो रही है।

वन्यजीवों को जिंदा पकड़ने या उन्हें गोली मारने के ऑपरेशन के दौरान संबंधित क्षेत्र में धारा 144 (निषेधाज्ञा) क्यों नहीं लगाई जा रही। कोर्ट ने उत्तराखंड के दो मामलों में रिपोर्ट मांगी है।

वन्यजीवों की वीभत्स हत्या 

उत्तराखंड के नैनीताल के तराई पश्चिमी वन प्रभाग अंतर्गत बैलपड़ाव रेंज में बाघ को जेसीबी से दबाकर मार डालने और कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में तेंदुए को जिंदा जला देने की घटनाओं को सबसे वीभत्स हत्या माना है। बैलपड़ाव रेंज में इसी वर्ष 16 मार्च को महिला समेत दो लोगों को मार डालने वाले बाघ को पकड़ने के लिए जेसीबी का वनाधिकारियों ने सहारा लिया था।

आरोप लगा था कि बाघ को जेसीबी के पंजों से दबाकर मार डाला गया। इसी तरह राजस्थान के सरिस्का  में भीड़ द्वारा तेंदुए की पीटकर हत्या और गुजरात के बनासकांठा में भालू को एके 47 से गोली मारे जाने की घटना को सबसे वीभत्स माना गया है। भालू के पोस्टमार्टम में 67 गोलियां मिली थीं।

एनटीसीए हुआ सक्रिय

कोर्ट के रुख को देखते हुए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने राज्यों की संबंधित घटनाओं की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है। उत्तराखंड के मामले में वनाधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सहारे बचाव का रास्ता खोजने का प्रयास किया है। नैनीताल की बैलपड़ाव रेंज में बाघ को जेसीबी से मारे जाने के मामले में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि पोस्टमार्टम में बाघ की किसी हड्डी के न टूटने का जिक्र है। ऐसे में बाघ की मौत भीड़ देखकर हार्ट अटैक से भी होने की संभावना है।

घटनाओं की नए सिरे से हो रही जांच 

प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर (नैनीताल) डीके सिंह के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर राज्य से संबंधित घटनाओं की नए सिरे से जांच की जा रही है। हालांकि इन मामलों में एनटीसीए ने भी जांच की है, जिसकी रिपोर्ट भी कोर्ट के संज्ञान में लाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!