Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

प्रेमनगर में एक बार और अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स एक्टिव

हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने प्रेमनगर क्षेत्र में दोबारा हुए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। इस दौरान एक पक्का भवन ध्वस्त और नौ दुकानदारों को 24 घंटे में दुकान हटाने का नोटिस जारी किया गया। इस दौरान पूर्व में हटाए गए 71 अतिक्रमणों का सत्यापन कर सही गलत के निशान लगाए गए। शुक्रवार को भी यहां चिह्निकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

हाईकोर्ट के आदेश पर टास्क फोर्स ने 15 सितंबर 2018 को प्रेमनगर बाजार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 155 पक्के निर्माण ध्वस्त किए थे। इसके बाद एक साल तक प्रशासन की टीम यहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। हाईकोर्ट ने दोबारा यहां अतिक्रमण पर रिपोर्ट मांगी तो बुधवार को टास्क फोर्स की टीम पुलिस फोर्स और मशीनरी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। प्रशासन की इस कार्रवाई की खिलाफत करने बड़ी संख्या में व्यापारी मुखर हो गए। लेकिन दबी जुंबा तक ही यह विरोध रहा। इसके बाद प्रशासन ने यहां हाईवे से लगी जमीन पर बनाई गई दो पक्की दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में मकान, दुकान, होटल, ढाबों के आगे बनाए गए आंगन और पुश्तों को भी ध्वस्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला ने बताया कि 10 स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण पाया गया। एक ध्वस्त और नौ को नोटिस दिए गए। शुक्रवार को भी यहां अतिक्रमण सत्यापन, चिह्निकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर एडीएम रामजीशरण शर्मा, एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसडीएम कमलेश मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।

105 पर नहीं हुई कार्रवाई 

एक साल पहले अतिक्रमण के खिलाफ चली कार्रवाई के दौरान 155 अतिक्रमण ध्वस्त किए थे। इस दौरान 105 अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हुई थी। इसमें से अधिकांश प्रेमनगर बाजार से नंदा की चौकी के बीच हैं। इन पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।

कैंट बोर्ड भी तोड़ सकता अतिक्रमण 

प्रेमनगर क्षेत्र के जिस हिस्से में अतिक्रमण हुआ है, वह कैंट बोर्ड के अधीन है। गुरुवार को कैंट सीईओ तनु जैन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। इस दौरान प्रशासन ने कैंट बोर्ड से कहा कि वह अभियान में शामिल हो सकता है। यदि कैंट की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हो रखा तो उसे हटाया जा सकता है। हालांकि कैंट बोर्ड के पास अतिक्रमण हटाने के अधिकार मौजूद हैं। मगर, पुलिस फोर्स और मशीनरी को  देखते हुए वह इस अभियान में शामिल होने में सुविधा रहेगी।

मानचित्र को लेकर नहीं स्थिति साफ 

प्रेमनगर बाजार में बनी अधिकांश दुकानें कैंट बोर्ड के अधीन है। इन दुकानों का मानचित्र कब और किस नियम पर पास हुआ, इसकी जानकारी प्रशासन को भी नहीं है। खासकर पिछली बार हटाए गए अतिक्रमण की जगह 30 से ज्यादा खोके और कच्ची दुकानें तैयार हो गई हैं। इन दुकानों पर निर्माण कराने की अनुमति किसने दी, यह भी जांच का विषय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!