Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आठ मोबाइल बरामद

देहरादून : संडे मार्केट में खरीददारी को आने वाले लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर मोबाइल चोरों को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं।

डालनवाला पुलिस के मुताबिक, सुषमा नेगी पत्नी शिवराज नेगी निवासी नेहरू कॉलोनी संडे मार्केट में खरीददारी कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उनकी जैकेट में रखे मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्हें मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली तो करनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।

करनपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पुजारा ने बताया कि सुषमा के फोन को तत्काल सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन ट्रेस कराई गई। जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन कान्वेंट तिराहे के पास मिली। मुखबिरों को सक्रिय करते हुए दो युवकों को वहां से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से सुषमा के अलावा सात अन्य लोगों के भी मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ सोनू पुत्र महिपाल केशवपुर बस्ती थाना डोईवाला और राम पुत्र जगमोहन, खुड़बुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। दोनों के पास से बरामद मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपये के करीब है।

फोन लेकर चंपत हो गया युवक

देहरादून के प्रिंस चौक के पास एक युवक ने राहगीर से बात करने के लिए मोबाइल मांगा और लेकर चंपत हो गया। मामले में सूरज आर्य पुत्र ओपी आर्य निवासी मोथरोवाला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!