Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

ट्रांसपोर्टर की मौत पर कांग्रेसियों में उबाल, सरकार के पुतले फूंके

देहरादून : हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के बाद प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के पुतले जलाए। इस मौके पर प्रदेश और केंद्र की सरकार को जनविरोधी करार दिया गया।

शनिवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे जहर खाकर पहुंचे थे। उन्हें उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल उनकी मौत हो गई थी। प्रकाश पांडे पर लाखों का कर्ज था और इसी के चलते कहीं सुनवाई न होने पर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जीएसटी व नोट बंदी से त्रस्त देश के व्यापारी परेशान हैं। हल्द्वानी निवासी प्रकाश पांडे ने आत्महत्या जैसा कदम इसी परेशानी के चलते उठाया।

ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती कैलाश गेट में राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि ट्रांसपोर्ट प्रकाश पांडे की मौत के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने व्यवसाइयों की कमर तोड़ दी है, ऐसे हालात में अभी न जाने कितने प्रकाश पांडे अपनी जान देंगे। पुतला फूकने वालों में पूर्व दायित्वधारी रमेश उनियाल, हिमांशु बिजल्वाण, दिनेश भट्ट आदि शामिल थे।

प्रकाश पांडेय की मौत पर लालकुआं में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रकाश पांडेय के परिजनों को 30 लाख रुपये की सहायता व एक परिजन को नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसके अलावा कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों ने नई टिहरी हनुमान चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि जीएसटी के कारण हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे ने कैबिनेट मंत्री के जनता दरबार में जहर खाकर जान दे दी। यह भाजपा सरकार की विफलता है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, चंबा नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार, साहब सिंह सजवाण, देवेंद्र नौटियाल, दर्शनी रावत आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा के गांधी पार्क के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक तंगी और सरकारी नीतियों ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय को जहर खाने पर मजबूर कर दिया। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नही है।

बागेश्वर के बैंक तिराहे पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला पूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकमनी पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

रानीखेत में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंककर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया गया। गांधी चौक में प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने ट्रांसपोर्टर की आत्मिक शांति को दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष महेश आर्या, महासचिव अजय बबली, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, प्रमुख रचना रावत, सुंदर लाल गोयल, चरनजीत सिंह, अगस्तलाल साह, डीएन बड़ोला, यतीश सिंह रौतेला, हेमंत मेहरा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!