Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बनाये गए कोल्ड चैन स्टोरेज का किया आकस्मिक निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ जनवरी २०२१, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई कोविड-19 वैक्सीन दवा जनपद में प्राप्त हुई है, जिन्हें सुरक्षित कोल्ड चैन स्टोरेज सेन्टर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सुरक्षित रख लिया गया है, जहाँ पर वैक्सीन का रखरखाव एवं उचित तापमान पर स्टोरेज की व्यवस्था की गई है। यहाँ पर वैक्सीन की गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु आईस लाइन्ड रेफ्रिजेटर, डीप फ्रीजर, वाक इन्कूलर तथा वाक इन फ्रीजर के इन्तजामात किए गए हैं। वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी से किया जाएगा। शेष दवा को निर्धारित तापमान पर रखा जाएगा तथा पूरी प्रकिया कोविड-19 और आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के तहत् सम्पन्न कराई जाएगी।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बनाये गए कोल्ड चैन स्टोरेज का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को वैक्सीन को शीत श्रृंखला में रखे जाने हेतु सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 की वैक्सीन के रख-रखाव से लेकर वितरण तथा निर्धारित समय से टीकाकरण केन्द्रों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शीतश्रृंखला कक्ष में रखे गए वैक्सीन का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 वैक्सीन की दवा, तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ प्रत्येक बूथ पर पैनी निगाह रखते हुए टीकाकरण की कार्यवाही को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि त्यूनी चिकित्सालय हेतु तत्काल एम्बूलेंस भेजें ताकि वहाँ पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए क्रय किए गए वाहनों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को तत्काल इनका पंजीकरण करवाते हुए चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करें। उन्होंने टीकाकरण हेतु चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की तथा अधिकारियों को वैक्सीनेशन कार्य में अपना रचनात्मक सहयोग देने को कहा, निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप डिमरी जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ राजीव दीक्षित, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन. के. त्यागी एवं डाॅ० दिनेश चैहान उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!