Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

ग्राहकों के लिए सिरदर्द बना पीएनबी का सर्वर

देहरादून : सर्वर अपग्रेड होने के करीब 13 दिन बाद भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेवाएं पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। स्थिति यह है कि एटीएम कार्ड न तो स्वैपिंग मशीन में काम कर रहे हैं, न ही उनसे कैश मिल रहा है। पीएनबी के चेक क्लियर होने में भी तकनीकी अड़चन सामने आ रही हैं। कई मामले अब तक ऐसे भी सामने आ चुके हैं कि एटीएम में कार्ड डालने पर कैश तो नहीं निकल रहा, जबकि बैलेंस कट जा रहा है। पासबुक एंट्री में भी चार से पांच दिन का समय लग रहा है।

पीएनबी ने देश भर में बीते माह 26 से 28 जनवरी को तीन दिवसीय छुट्टी के दौरान सर्वर अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि, 26 से पहले ही उन्होंने यह कसरत शुरू कर दी थी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। लेकिन, सर्वर अपग्रेड होना एक तरह से बैंक उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गया है। अभी तक बैंक का सर्वर डाउन चल रहा है, जिस वजह से चेक क्लियर नहीं हो पा रहे हैं। बैंक सूत्रों की मानें तो एक दिन में ही लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन चेक के जरिये होता है, जिसे पूरा करने में अड़चनें आ रही हैं। पीएनबी के एटीएम कार्ड से स्वैपिंग करके भुगतान नहीं हो पा रहा है और कई एटीएम से नकद निकासी भी नहीं हो पा रही है। कई शाखाओं में नकद लेनदेन में भी परेशानी हो रही है, जबकि सर्वर डाउन होने से पासबुक में एंट्री के लिए भी कई दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
नहीं मिल रही चेकबुक और एटीएम कार्ड
इन दिनों पीएनबी में हालात बेहद खराब हैं। उपभोक्ताओं को न तो नया एटीएम जारी हो रहा है और न ही नई चेक बुक मिल रही है। नए खाते खोलने का काम भी बिलकुल बंद पड़ा हुआ है। जिन खाताधारकों के लोन की किश्त सीधा खाते से कटती है उनकी फरवरी माह की किश्त भी अब तक नहीं कट पाई है। हालांकि बैंक अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक काम निपटा रहे हैं। लेकिन, तकनीकी दिक्कतों से बैंकों में काम का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है।
मंडल प्रमुख (पीएनबी) एके खोसला  का कहना है कि सर्वर अपग्रेड होने के बाद से कामकाज में तकनीकी अड़चनें पूरे देशभर में बनी हुई हैं। हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देना चाहते हैं, जिस वजह से सर्वर अपग्रेड किया गया है। ग्राहकों को शुरुआत में थोड़ा परेशानी जरूर होगी, लेकिन बाद में उन्हें ही लाभ मिलेगा। तकनीकी खामियां दूर करने का काम छुट्टी के दिन भी जारी है। उम्मीद है कि सोमवार तक परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!