Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँसुर्खियाँ

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर ‘‘भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई।’’ — घनश्याम जोशी


गुजरात व हिमांचल में कमल खिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जीत का सिलसिला जारी है। देश में 19 राज्यों में भाजपा का कमल खिल चुका है। देश की सत्ता भी भारतीय जनता पार्टी के रंग में रंगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृृत्व ने सावित कर दिया है कि देश की जनता केन्द्र सरकार की नीतियों से खुश है। नोटबन्दी व जीएसटी जैसे कठोर कदम उठाने के पष्चात भी देश की अधिकांश जनता का विश्वास भाजपा पर होने से यह साबित होता है कि नोटबंदी व जीएसटी के प्रभाव व उनके दूरगामी आर्थिक फायदों की जनता ने सहारना की है और अपना भरोशा पीएम मोदी के नेतृृत्व वाली सरकार पर जताया है।
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों और हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के नतीजे आते ही एक बार फिर गुजरात और हिमाचल में कमल खिल गया है। चुनावों में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यषैली व भाजपा संगठन की रणनीति रंग लायी है। गुजरात में दिन भर आंकडां़े का ग्राफ ऊपर-नीचे होता रहा लेकिन भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाये रखी। शाम होते होते पांच बजे तक भाजपा ने गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 99 सीटें अपने नाम कर ली जो बहुमत से 7 ज्यादा हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की ही जरूरत होती है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने 80 सीटें जीती हैं जिसमें 77 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। सन्् 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थी। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बन रही है। राज्य में बीजेपी को 44 सीटें मिली तथा कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गयी और 3 पर अन्य की जीत हुई।

‘‘मैं लोगों (गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के लोगों) को विश्वास दिलाता हूं कि हम इन राज्यों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और लोगों की अथक सेवा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ — प्रधानमंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार स्वीकार की और कहा, ‘‘कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में बनने जा रही नयी सरकारों को बधाई देती है। कांग्रेस की ओर से कड़ी चुनौती मिलने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘जो जीता वही सिकंदर.’’। भाजपा ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का नतीजा बताया। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भव्य स्वागत हुआ।

इस जीत के बाद भाजपा ने नारा दिया, ‘‘जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा।’’ वास्तव में यह विकास की ही जीत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!