Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा- जिस गांव से जितने अपात्र हटेंगे, उतनी ही संख्या में वहां पात्रों के नाम जोड़े जाएंगे

देहरादून: खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान (एनएफएसए) के अंतर्गत जिस गांव से जितने अपात्र हटेंगे, उतनी ही संख्या में वहां पात्रों के नाम जोड़े जाएंगे। फर्जी राशनकार्डों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘अपात्रों को ना, पात्रों को हां’ के अंतर्गत अभी तक प्रदेश में 3167 राशनकार्ड समर्पित किए जा चुके हैं। इन कार्डों में शामिल 12,999 यूनिट अब सस्ते खाद्यान्न की पात्र नहीं रहेंगी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से विभागीय समीक्षा की। ‘अपात्रों को ना, पात्रों को हां’ योजना के अंतर्गत अभी तक की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी उन्होंने ली। इस योजना को कारगर बनाने के लिए उन्होंने सुझाव आमंत्रित किए हैं।

एनएफएसए के अंतर्गत प्राथमिक परिवारों और अंत्योदय के राशनकार्डधारकों के साथ राज्य खाद्य योजना (एसएफवाइ) के अपात्र राशनकार्डों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र का राशन अपात्र को लेने नहीं दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी सस्ता गल्ला दुकानों को राशनकार्डधारकों की सूची चस्पा करनी होगी। साथ ही पात्रता और अपात्रता के मानक सहित टोल फ्री नंबर-1967 और जिला पूर्ति अधिकारियों के दूरभाष नंबर की जानकारी देनी होगी।

उन्होंने कहा कि पात्रता के दायरे से बाहर होने वाले व्यक्ति स्वयं राशनकार्डों से अपना नाम कटा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में प्राथमिक परिवारों की सूची में दर्ज 1151 राशनकार्डधारकों और 5152 यूनिट ने अपने नाम कटवा लिए। नगर निकायों के कूड़ा उठाने वाले वाहनों, रसोई गैस आपूर्ति वाहनों और पंचायत सचिवों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। वर्चुअल बैठक में खाद्य सचिव व आयुक्त सचिन कुर्वे, अपर सचिव प्रताप शाह, अपर आयुक्त पीएस पांगती, देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी समेत सभी जिला पूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।

फर्जी राशनकार्डधारकों के विरुद्ध अभियान में समर्पित कार्डधारकों का जिलेवार ब्योरा:

जिला- प्राथमिक परिवार- अंत्योदय- एसएफवाइ

चमोली- 124- 31- 0

पौड़ी- 213- 37- 0

उत्तरकाशी- 14- 06- 02

टिहरी- 40-19- 04

देहरादून-215- 01- 50

रुद्रप्रयाग- 06- 0- 0

हरिद्वार- 73- 04- 0

ऊधमसिंहनगर- 1151- 42- 97

नैनीताल- 571-42- 97

चम्पावत- 34- 08- 01

बागेश्वर- 13- 06- 01

अल्मोड़ा- 101- 21- 0

पिथौरागढ़- 191- 03- 49

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!