Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
सामाजिक गतिविधियाँ

कलेक्शन एजेंट ही निकला 23.86 लाख की लूट का मास्टरमाइंड

देहरादून : कालीदास मार्ग पर सोमवार को हुई 23.86 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट की पूरी साजिश कलेक्शन एजेंट ने ही रची थी। वारदात में शामिल एजेंट और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने 23.49 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रेडियंट कैश मैनेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट से जिस तरह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उससे शुरुआत से ही एजेंट आशुतोष गुप्ता निवासी रामनगर मोहल्ला लक्खीबाग की ओर शक की सूई घूमने लगी थी।

बुधवार शाम को आशुतोष गुप्ता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने  सच उगल दिया। पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि यह साजिश उसने अपने पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों श्रीकांत बंसल पुत्र सुशील कुमार व अंकित धीमान पुत्र स्व.सोमनाथ धीमान के साथ मिलकर रची थी। तय हुआ था कि जब कैश लेकर कालीदास मार्ग से गुजरेगा तो एक जगह पर रुक कर लघुशंका करेगा। इस दौरान बैग मोटरसाइकिल पर रखा होगा, जिसे लेकर वह फरार हो जाएंगे।

घटना को असली रूप देने के लिए आशुतोष ने ही तय किया था कि मिर्च पाउडर वह खुद अपनी आंखों में डाल लेगा और जब दोनों बैग लेकर फरार हो जाएंगे तो वह शोर मचा देगा। एसएसपी ने बताया कि सबकुछ प्लानिंग से ही हुआ, लेकिन आशुतोष की आंख में बेहद कम मिर्च पड़ी होने ओर लूट के दौरान किसी तरह का विरोध न होने से आशुतोष शक के दायरे में आ गया और पूछताछ में सबकुछ उगल दिया। इस घटना के खुलासे में एसओजी और कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम भी दिया है।

अंकित के घर से मिला कैश

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अंकित और श्रीकांत दोनों बाइक से बैग लेकर लक्खीबाग आ गए। यहां अंकित के घर पर रुपयों से भरा बैग रख दिया, लेकिन उसमें भागने के लिए कुछ रुपये निकाल लिए। इधर, जब आशुतोष को लगा कि अब उसका भेद खुलने वाला है तो दोनों दोस्तों को फोन कर कहा कि वह कहीं भाग जाएं। लिहाजा गुरुवार रात दोनों आइएसबीटी से कहीं बाहर भागने की फिराक में पहुंचे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

कंपनी को सबक सिखाने के लिए रची साजिश

आशुतोष गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि कंपनी उससे रोजाना लाखों रुपये का कलेक्शन कराती थी। लाखों रुपये लेकर चलने के दौरान रिस्क रहता था, लेकिन इसके बदले उसे कम तनख्वाह दी जाती थी। लिहाजा कंपनी को सबक सिखाने के लिए यह साजिश रची। उसने बताया कि उसे कतई इस बात का गुमान नहीं था कि पुलिस इतनी जल्दी उससे सच उगलवा लेगी।

सोमवार को ही रची थी साजिश

आशुतोष गुप्ता आमतौर पर कलेक्शन के लिए मुख्य मार्गों का प्रयोग करता था, लेकिन सोमवार सुबह प्लानिंग बनी कि आज वह जीएमएस रोड से कलेक्शन कर कालीदास मार्ग के रास्ते राजपुर रोड की ओर जाएगा। इस दौरान दोनों उसके पीछे रहेंगे, इस दौरान वह लघुशंका के लिए रुकेगा और खुद ही आंख में मिर्च डाल लेगा और दोनों बैग लेकर फरार हो जाएंगे।

फुटेज में भी पीछा करते दिखे थे दोनों

जीएमएस रोड से कालीदास मार्ग के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने भी पुलिस की खासी मदद की। एक कैमरे में श्रीकांत और अंकित आशुतोष की बाइक के पीछे चलते दिख गए। इस फुटेज को जब आशुतोष को दिखाया गया तो वह ज्यादा देर तक पुलिस के सामने टिक नहीं सका।

असल लूट की और होती है तस्वीर

23 लाख रुपये की इतनी आसानी से हुई लूट ने भी पुलिस को आशुतोष पर शक करने पर विवश कर दिया था। दस-बीस हजार रुपये की लूट में भी पीड़ित बदमाशों का प्रतिरोध करता है, लेकिन यहां तो आशुतोष से बदमाशों को जरा भी छीना-झपटी तक नहीं हुई थी। आंखों में कम मिर्च पाउडर पड़ने से भी उसकी कलई खुल गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!