Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
देश

आपको अपने खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रखने पर चार्ज में कमी का फायदा मिलेगा

अगर आप SBI के ग्राहक हैं तो 1 अक्टूबर से आपके लिए कई बदलाव होने जा रहे हैं। बैंक 1 अक्टूबर कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें सबसे पहले तो आपको अपने खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रखने पर चार्ज में फीसद की कमी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा NEFT और RTGS के जरिये भी ट्रांजेक्शन सस्ता हो जाएगा। अर्बन शहरों में मिनिमम बैलेंस को 5000 से घटाकर 3000 रुपये कर दिया जाएगा। नए नियमों में बदलाव के तहत, अगर कोई ग्राहक अपने खाते में 3000 रुपये मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाता है और उसकी रकम घटकर 1500 हो जाती है तो उसे 10 रुपये का चार्ज और जीएसटी वसूला जाएगा। किसी के अकाउंट का मिनिमम बैलेंस 3000 रुपये से 75 फीसदी से ज्यादा कम हुआ तो पेनल्टी 15 रुपये प्लस जीएसटी लग सकता है, जो कि अभी 80 रुपये और जीएसटी है।

वहीं सेमी अर्बन ब्रांच में एसबीआई के ग्राहकों को अपने खाते में मंथली मिनिमम बैलेंस के तौर पर 2000 रुपये मेंटेन करना होगा। रूरल ब्रांच में 1000 रुपये मिनिमम बैलेंस का अवरेज मेंटेन करना होगा। सेमी अर्बन ब्रांच में अगर ग्राहक 50 फीसद से कम बैलेंस मेंटेन कर पाता है तो उसे 7.50 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। 50 से 75 फीसद तक की रकम को मेंटेन करने पर 10 रुपये चार्ज के साथ जीएसटी देना होगा। 75 फीसद से ऊपर की रकम को मेंटेन रखने पर 12 रुपये और जीएसटी चार्ज लगेगा।

रूरल ब्रांच में 1000 रुपये मंथली अवरेज मेंटेन करना होगा और अगर कोई ग्राहक 50 फीसद से कम रकम मेंटेन रखता है तो उसे 5 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा, 50 फीसद से ज्यादा की रकम पर और 75 फीसद तक 7.50 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। 75 फीसद से ज्यादा की रकम पर 10 रुपये चार्ज लगेगा साथ में जीएसटी भी देना होगा।

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फ़ंड ट्रांसफ़र (NEFT) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के शुल्क में भी परिवर्तन होगा। यह डिजिटल पेमेंट माध्यम मुफ्त है और इसकी फीस ब्रांच पर लगाई जाती है। 10,000 रुपये तक का एनईएफटी लेनदेन पर 2 रुपये प्लस जीएसटी लगेगा। 2 लाख से अधिक की राशि NEFT करने पर 20 रुपये पर प्लस जीएसटी देना होगा। वहीं, RTGS से 2 लाख से 5 लाख तक रुपये को भेजने पर ग्राहक को 20 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। 5 लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा।

RTGS के लिए 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच ग्राहक को 20 रुपये जीएसटी का भुगतान करना होगा। 5 लाख रुपये से अधिक के आरटीजीएस ट्रांसफर पर 40 रुपये जीएसटी लगेगा।

नए बदलाव के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक बचत खाते में एक महीने में तीन बार जमा और निकासी करता है तो यह लेनदेन मुफ्त होगा। उसके बाद के प्रत्येक लेनदेन के लिए 50 रुपये प्लस जीएसटी लगेगा।

गैर-होम ब्रांच में नकदी जमा करने की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये प्रतिदिन है। इसके बाद गैर-होम ब्रांच मैनेजर तय करेगा कि वह और नकदी स्वीकार करता है या नहीं।

25,000 रुपये की अवरेज मंथली बैलेंस राशि वाले खाताधारक महीने में दो बार मुफ्त नकद निकासी कर सकते हैं। 25,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच अवरेज मंथली बैलेंस राशि वाले 10 मुफ्त नकद निकासी का फायदा उठा सकते हैं। 50,000 रुपये से ज्यादा और 1,00,000 रुपये तक के लिए 15 रुपये शुल्क प्लस जीएसटी है, जबकि 1,00,000 रुपये से अधिक वाले ग्राहक असीमित लेनदेन कर सकते हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!