Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
आर्थिक गतिविधियाँ

अगर आप म्‍युचुअल फंडों में निवेश करना चाहते हो तो ये है सुनहरा ऑफर, FD से अच्‍छा मिलेगा रिटर्न

पिछले वर्ष लगभग इसी समय जब मैं यह कॉलम लिख रहा था तो मेरे दिमाग में भारत में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआइपी) निवेश की शानदार विकास दर बसी हुई थी। उस समय मैंने लिखा था कि अगर यह रूझान जारी रहा तो अगले 15 वर्षो में न सिर्फ इक्विटी असेट बढ़कर 320 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी, बल्कि यह भारत में कुल म्‍युचुअल फंड निवेश का लगभग 75 प्रतिशत होगा।

अब मुझे लगता है कि मेरा यह आकलन गलत था। पिछले कुछ माह की घटनाओं से पता चलता है कि एसआइपी का चलन इससे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। इसका कारण यह है कि एसआइपी भारतीय निवेशकों के मनोविज्ञान को बदल रही है। मैं पहले से ही इस बात की उम्मीद कर रहा था। निवेशकों पर एसआइपी का यह सबसे अहम प्रभाव है। इससे पहले इक्विटी मार्केट एक ही स्तर के आसपास घूम रहा था फिर इसमें तेजी का दौर आया।

ऐसे में एसआइपी निवेशक और गैर-एसआइपी निवेशक के व्यवहार में साफ अंतर देखा जा सकता है। यह बात सिर्फ कुछ लोगों के आकलन के आधार पर नहीं कही जा रही है बल्कि यह बात म्‍युचुअल फंड इंडस्ट्री के आंकड़ों में साफ दिखती है। एसोसिएशन ऑफ म्‍युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) हर माह म्‍युचुअल फंड से जुड़े आंकड़े जारी करता है।

सितंबर, 2009 में इक्विटी और इक्विटी फंडों में निवेश का कुल प्रवाह 28 प्रतिशत कम हो गया। यानी यह 9,152 करोड़ रुपये से गिरकर 6,609 करोड़ रुपये रह गया। इसे एक बुरी खबर की तरह देखा गया। लेकिन एसआइपी निवेश 8,231 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,263 करोड़ रुपये हो गया। अब सवाल यह है कि इसका मतलब क्या है। इसका मतलब है कि गैर-एसआइपी निवेशकों ने उसी तरह से व्यवहार किया, जिस तरह से वे पहले करते थे। उन्होंने बाजार में सही मौका देखकर रकम निकाल लिया और मुनाफा कमाने का प्रयास किया। हालांकि, एसआइपी निवेशक इसका अपवाद रहे और उन्होंने अच्छे या बुरे समय में निवेश जारी रखा।

यह म्‍युचुअल फंड निवेश की नई दुनिया है, जिसमें हम प्रवेश कर रहे हैं। मेरा हमेशा से मानना था कि समय के साथ भारतीय निवेशकों का रवैया बदलेगा और वे इसी दिशा में जाएंगे। मैंने पहले कभी ऐसा उत्साह महसूस नहीं किया था, क्योंकि इस बार यह वास्तव में होता हुआ दिख रहा है। और सबसे अहम बात यह है कि निवेशकों के रवैये में यह बदलाव अपने आप हो रहा है और वे खुद इस बदलाव को मजबूत कर रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक से अधिक निवेशकों को एसआइपी का अनुभव हो रहा है वे बेहतर रिटर्न और सुकून हासिल कर रहे हैं।

भारतीय निवेशकों के रवैये में बड़े पैमाने पर बदलाव आने का कारण यह भी है कि साथ ही साथ म्युचुअल फंडों की दुनिया भी लगातार बेहतरी की ओर बढ़ती रही है। ये बदलाव अचानक नहीं हुए हैं, बल्कि इसमें एक दशक से भी अधिक का समय लगा है। हालांकि, एक के बाद एक सभी बड़ी दिक्कतों को दूर किया गया है। ये सभी बदलाव कदम-दर-कदम हुए हैं। ऐसे में इस बात का अनुभव करना थोड़ा कठिन है कि इससे क्या फर्क पड़ा है।

हालांकि, अगर आप इन सभी बदलावों को एक साथ देखें तो आपको पता चलेगा कि इससे भारतीय बचतकर्ताओं को एक नया विकल्प मिला है। सही मायने में अगर आप 17 साल पहले से तुलना करें तो आज के म्‍युचुअल फंड अब पूरी तरह से नए प्रोडक्ट हैं। अहम बात यह है कि ये सभी बदलाव बेहतरी के लिए हुए हैं, और इसने म्‍युचुअल फंड को एक बेहतरीन जरिया बना दिया है जिससे भारतीय बचतकर्ता रकम बना सकें।

हम म्‍युचुअल फंड में निवेश इसलिए करते हैं जिससे हम आर्थिक विकास में अपना हिस्सा हासिल कर सकें। एफडी वह फायदा नहीं देता, जो म्‍युचुअल फंड देता है। भारतीय अर्थव्यवस्था की धीमी विकास दर को लेकर कही और गढ़ी जाने वाली बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बिल गेट्स ने एक बार कहा था कि हम हमेशा इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर आंकते हैं कि एक वर्ष में क्या कर सकते हैं और इस बात को कम करके आंकते हैं कि 10 वर्षो में क्या कर सकते हैं। यह बात बचत और निवेश के लिए ज्यादा सही है। महीनों और वर्ष को खुद पर हावी मत होने दीजिए, यह दशक है जो आपके लिए मायने रखता है।

एसआइपी निवेश की विकास दर को लेकर एक वर्ष पहले जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे, असल में विकास उससे कहीं ज्यादा हुआ है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि कुछ वर्ष पहले तक इक्विटी बाजार एक दायरे में था और उसमें कोई तेज विकास नहीं दिख रहा था, जो पिछले कुछ वर्षो में दिखा है। ऐसे में यह सहज था कि लोग एसआइपी में निवेश के प्रति ज्यादा आकर्षित होते, और यही हो रहा है। इस लिहाज से कहें, तो इकोनॉमी की वर्तमान हालत को देखते हुए कुछ लोग जिस कदर निराशावादी हो रहे हैं, वैसा होने की जरूरत नहीं है। इकोनॉमी कभी दिनों और महीनों के चश्मे से नहीं देखी जाती, बल्कि इसका व्यवहार दशकों का है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!