Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
देश

हरियाणा सरकार ने फोर्टिस की NABHHP मान्यता रद्द करने की सिफारिश की

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने फोर्टिस मेमोरियल ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई) अस्पताल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है। अस्पताल में डेंगू से पीड़ित सात वर्ष की बच्ची की कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण मौत हो गई थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि अस्पताल ने उन्हें बहुत बड़ा बिल थमाया है। अस्पताल पर लगे आरोपों की एक सरकारी समिति ने जांच की थी जिसके बाद अस्पताल एवं स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड (एनएबीएचएचपी अथवा नेशनल एक्रीडिशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स ऐंड हैल्थकेयर प्रोवाइडर्स) के अध्यक्ष को इस बाबत एक पत्र भेजा गया।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वैकल्पिक इंतजाम किए बगैर आद्या सिंह को वेंटिलेटर से हटा दिया गया, उसकी हालत बहुत गंभीर थी फिर भी उसे सामान्य एम्बुलेंस में भेजा गया। राज्य सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमाणन संस्था के अध्यक्ष को यह पत्र हरियाणा के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएचएस) की ओर से नौ दिसंबर को भेजा गया। समिति ने यह भी पाया कि अस्पताल ने महंगी दवाओं का इस्तेमाल करके भारी भरकम बिल दिया।

पत्र में लिखा गया, ‘‘ अस्पताल आद्या के उपचार में महंगी एलोपैथी दवाओं की जगह जेनेरिक दवाओं का प्रयोग कर सकता था।’’ इसके अलावा डीजीएचएस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) को भी पत्र भेजा है और कहा है कि चूंकि अस्पताल ने आवंटन के नियम-शर्तों का उल्लंघन किया है इसलिए उसकी भूमि का पट्टा रद्द किया जाए। हालांकि हुडा के प्रशासक यशपाल यादव ने कहा कि अस्पताल की भूमि का पट्टा रद्द करने के लिये हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के पत्र की उन्हें कोई आधिकारिक प्रति प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से कोई आदेश प्राप्त होने पर हम उसी के मुताबिक कदम उठाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!