Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने और चांदी की वायदा कीमतों में दिख रही तेजी

सोने-चांदी के वायदा भाव में आज गुरुवार को अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल रही है। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत में 0.40 फीसद या 150 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से पांच दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत 37,675 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

चांदी की वायदा कीमत में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव गरुवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर 0.45 फीसद या 199 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव 44,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

उधर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में भी गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 12 बजकर 05 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.46 फीसद या 171 रुपये की तेजी के साथ 37,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यहां आपको बता दें कि बुधवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने में 35 रुपये की गिरावट देखी गई थी। इससे बुधवार को सोने का भाव 38,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में बुधवार को 147 रुपये की बढ़त देखी गई थी। इससे चांदी का भाव बुधवार को 45,345 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 0.16 फीसद की बढ़त के साथ 1456.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव भी 0.16 फीसद की ही तेजी के साथ 16.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अब क्रूड ऑयल की बात करें, तो गुरुवार को इसके वायदा भाव में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर गुरुवार को 12 बजकर 15 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.24 फीसद या 10 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4137 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!