Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
कारोबार

लॉकडाउन समाप्ति के बाद लोन की मांग में आएगी तेजी

लॉकडाउन समाप्ति के बाद सभी सेक्टरों की तरफ से बड़े पैमाने पर वित्त की मांग आने की संभावना है जिसे पूरा करने के लिए सरकारी व निजी वित्तीय संस्थानों पर दबाव बढ़ेगा। इस हालात से निबटने के लिए आरबीआइ, नाबार्ड, सिडबी, नेशलन हाउसिंग बैंक, भारतीय बैंक संघ (वाणिज्यिक बैंकों का संगठन) के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आरबीआइ लगातार हर राज्य के लीड बैंक के साथ संपर्क में है ताकि हर स्तर पर फंड की जरूरत पूरी की जा सके। इस बात पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है कि निर्यातक समुदाय व छोटे व मझोले उद्योगों को बैंकों से बहुत ही आसानी से पर्याप्त कर्ज मिल सके। बैंकों को कहा गया है कि वे कर्ज के प्रस्तावों पर तेजी से फैसला करेंगे।

सनद रहे कि छोटे व मझोले उद्योगों व गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को वित्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हाल के दिनों में आरबीआइ की तरफ से कई कदमों का एलान किया गया है, लेकिन उसका फायदा लॉकडाउन की वजह से कोई नहीं उठा सका है।

श्रमिकों की उपलब्धता को लेकर असमंजस : उद्योग जगत लॉकडाउन खात्मे का बेसब्री से इंतजार तो कर रहा है, लेकिन वह श्रमिकों की उपलब्धता को लेकर चिंतित जरूर है। पिछले एक महीने में जिस तरह से काम ठप हुआ है उससे बड़े शहरों से काफी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर लौट चुके हैं। इन मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर पहुंचाने में राज्यों की मदद चाहिए।

हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ एक बैठक में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इसे आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था के समक्ष एक बड़ी चुनौती के तौर पर पेश किया। नीति आयोग ने आश्वस्त किया है कि वह मैन्यूफैक्‍चरिंग केंद्रित राज्यों व श्रम उपलब्ध कराने वाले राज्यों के बीच सामंजस्य के लिए काम करेगा।

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही पेट्रोल व डीजल की मांग में बेतहाशा वृद्धि होगी जिसे पूरा करने की तैयारी हमने कर ली है। रिफाइनरी में तमाम पेट्रो उत्पादों का पूरा स्टॉक तैयार कर लिया गया है और जिन वाहनों से उन्हें पेट्रोल पंपों पर पहुंचाना है उन्हें भी अलर्ट कर दिया गया है। लॉकडाउन से इन उत्पादों की मांग में 60-65 फीसद की कमी हुई है। भारी भीड़ के नियंत्रण को लेकर पेट्रोल पंपों को खास तौर पर तैयार रहने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!