Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

राहुल के जनेऊधारी अवतार में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

देहरादून: गुजरात मॉडल को निशाने पर रख सियासी बिसात पर मोहरे बढ़ा रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी में सॉफ्ट हिंदुत्व की विचारधारा को उत्तराखंड में अमल में लाने की रणनीति पर चल रहे हैं। गुजरात चुनाव के वक्त राहुल गांधी ने जिस तरह मंदिर-मंदिर दर्शन किए, ठीक उसी तर्ज पर अब हरदा उत्तराखंड में मंदिरों में दर्शन के साथ ही भजन कीर्तन में मन रमा रहे हैं। माना जा रहा है कि सूबे की सियासत से फिलहाल स्वयं को अलग रख हरीश रावत ने यह नई रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार की है।

सियासत के माहिर खिलाड़ी हरीश रावत गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद सीधे तौर पर सियासत में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। यह बात दीगर है कि वह अलग-अलग तरह के आयोजन कर स्वयं को सुर्खियों बनाए रखते हैं। कई तरह की दावतों के जरिये प्रतिद्वंद्वी भाजपा और अपनी पार्टी के भीतर ही विरोधियों को निशाने पर लेते रहे रावत अब नए अंदाज के साथ मैदान में उतरे हैं।

यह नया पैंतरा है भाजपा को उसी की तर्ज पर जवाब देने के लिए हिंदुत्व के पक्ष में खड़ा दिखने की रणनीति। पिछले कुछ दिनों से रावत ने एक नया कार्यक्रम आरंभ किया है। यह है मंदिरों में जाकर दर्शन करना और भजन-कीर्तन में शामिल होना।

हरदा का यह नया सियासी अंदाज काफी कुछ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व वाले नेता की छवि बनाने की कवायद से मिलता-जुलता है। गौरतलब है कि हालिया गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर पर माथा टेकने की परंपरा शुरू की थी।

उत्तराखंड में निकट भविष्य में नगर निकाय चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को अपनी सियासी जमीन सहेजने के लिए यह एक बेहतर अवसर हो सकता है, लेकिन राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि हरीश रावत की रणनीति के केंद्र में निकाय नहीं, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव हैं।

नई छवि बनाने में जुटे हरदा इसके जरिये पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक यह संदेश भी देने की कोशिश कर रहे हैं कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में वही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनका पूरे राज्य में व्यापक प्रभाव है। हालांकि, उनके सामने चुनौतियों की भरमार भी है।

मसलन, विधानसभा चुनाव में मिली पराजय के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया। और तो और, दो विस सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद वह एक पर भी जीत हासिल नहीं कर पाए। फिर जिस तरह से वह एकला चलो की नीति पर चल रहे हैं, उसे पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा पचा पाना मुश्किल नजर आता है।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इन सब कारकों के चलते क्या पार्टी हाईकमान उन पर फिर से भरोसा जताएगा। हालांकि, यह सवाल भविष्य के गर्त में छिपा है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष दावा ठोकने को कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा। शायद यही है हरदा की नई रणनीति के पीछे का मकसद। बात बन गई तो ठीक, अन्यथा कोई बात नहीं।

महापुरुषों की राह का अनुसरण 

पूर्व सीएम हरीश रावत के मुताबिक जिस रास्ते पर महापुरुष चले हों, उसका अनुसरण करना चाहिए। ढाई माह पहले मैंने हल्द्वानी में कहा था कि कुछ जगह गांव वालों और छोटे बाजारों में बैठक इसे लेकर चिंतन करुंगा कि हम हारे क्यों। जनता व जनार्दन की शरण में जाएंगे।

इस समय हमारा मकसद यही है कि आखिर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हमारी हार के कारण क्या रहे। हमारी सरकार ज्यादा जनोन्मुखी थी। बुनियादी कांसेप्ट पर कार्य किया। विपरीत परिस्थितियों में भी विकास किया। इसके बावजूद कांग्रेस हार गई।

इसके पीछे कारण क्या रहे, यही मेरे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। जहां तक 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का सवाल है, तो इसका फल तो आने वाले दिनों में मिलेगा ही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!