Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तर-प्रदेश

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कानपुर, राज्यपाल और सीएम ने की अगवानी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सुबह करीब 11:07 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे, उनके साथ पत्नी सविता कोविन्द भी मौजूद रहीं। यहां पर पहले से उपस्थित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की, वहीं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार और महापौर प्रमिला पांडे समेत भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष वीना आर्य पटेल समेत करीब 16 लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर शिष्टाचार भेंट की। करीब दस मिनट बाद राष्ट्रपति का काफिला मेहरबान सिंह पुरवा में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति 11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक बजे वहां से रवाना होकर सर्किट हाउस में ठहरेंगे। दूसरे दिन राष्ट्रपति हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करेंगे। 25 नवंबर को राष्ट्रपति एक बजे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम संयोजक मोहित यादव का कहना है कि राष्ट्रपति हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले चौधरी राम गोपाल यादव और चौधरी हरमोहन सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके साथ राज्यपाल भी होंगी। राष्ट्रपति शाम पांच बजे से सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगे, जिनमें चिकित्सक, समाजसेवी, उद्यमी और उनके पुराने मित्र शामिल हैं। राज्यपाल 25 नवंबर को भी विश्वविद्यालय में उनके साथ रहेंगी।

10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर करेंगे। मुख्यमंत्री 10.05 बजे लखनऊ से चलेंगे और 10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। राष्ट्रपति की अगवानी के बाद मुख्यमंत्री 11.20 बजे लखनऊ रवाना होंगे।

25.55 घंटे शहर में रहेंगे राष्ट्रपति : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शहर में 25.55 घंटे रहेंगे। राष्ट्रपति बुधवार को सुबह 11.05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अगले दिन गुरुवार को एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से 11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे और एक बजे सिविल एयरोड्रम के लिए उड़ान भरेंगे। 1.20 बजे वहां पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस आ जाएंगे। अगले दिन 10.45 बजे एचबीटीयू जाएंगे। वहां से 12.50 बजे चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे और एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

24 नवंबर

-सुबह 9.45 बजे : दिल्ली से चलेंगे और 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे।

-11.35 बजे : मेहरबान सिंह का पुरवा के लिए निकलेंगे और 11.50 बजे पहुंचेंगे।

-12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। एक बजे वहां से चलेंगे और 1.20 बजे सिविल एयरोड्रम आएंगे।

-1.30 बजे : सिविल एयरोड्रम से चलेंगे और, 1.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। पांच बजे से अपनों से मिलेंगे।

25 नवंबर

10 बजे : सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे। 10.10 बजे वहां पहुंचेंगे।

10.25 बजे : एयरोड्रम से हेलीकाप्टर से एचबीटीयू जाएंगे। 10.45 बजे एचबीटीयू पहुंचेंगे।

11.20 बजे : 12.20 बजे तक एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

12.30 बजे : एचबीटीयू से चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे। 12.50 बजे पहुंचेंगे।

1.00 बजे : चकेरी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!