Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

मोबाइल एप यह बताएगा उत्तराखंड में कहां हैं कितने बाघ

देहरादून:  ‘अखिल भारतीय बाघ आकलन-2018’ के तहत उत्तराखंड में होने वाली बाघ गणना इस मर्तबा कई मायनों में खास होगी। यह पहला मौका है, जब गणना के लिए मोबाइल एप के जरिये डाटा कलेक्शन किया जाएगा।

साथ ही 14 हजार फुट की ऊंचाई तक उन हिमालयी क्षेत्रों में भी बाघ गिने जाएंगे, जहां इनकी मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। प्रथम चरण में फरवरी के पहले हफ्ते से कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही 12 वन प्रभागों में गणना कार्य होगा, जबकि द्वितीय चरण में अन्य प्रभागों व क्षेत्रों में।

बाघ गणना के लिए राज्य में वन्यजीव महकमे ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं बाघ गणना के नोडल अधिकारी डॉ.धनंजय मोहन के मुताबिक इस बार बाघ गणना से संबंधित आंकड़े जुटाने को विशेष तौर पर तैयार किए गए ‘एम स्ट्राइप एप’ का प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस एप के लिए गणनाकर्मियों को विशेष कोड मिलेगा और वे इसमें जानकारी भरेंगे। इससे गणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने में खासी सहूलियत मिलेगी। कोशिश ये है कि अधिकांश क्षेत्रों में इस एप का इस्तेमाल किया जाए।

डॉ. धनंजय ने बताया कि गणना संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए 22 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण हो चुका है। यह प्रशिक्षण बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दिया गया। अब ये मास्टर ट्रेनर देहरादून, कालागढ़ और हल्द्वानी में कार्मिकों को ट्रेनिंग देंगे। इसमें रेंजर, एसडीओ, डीएफओ शामिल रहेंगे। इसके बार रेंजर के माध्यम से वन रक्षक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में कार्बेट-राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही 12 वन प्रभागों में गणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जो कि मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीट में गणना के लिए आठ से 10 दिन का वक्त लगेगा। इसके बाद द्वितीय चरण में राज्य के दूसरे क्षेत्रों में बाघों की गणना की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!