Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने लील ली जच्चा बच्चा की जान

देहरादून : राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने लील ली जच्चा बच्चा की जान। इंदिरा गांधी मार्ग निरंजनपुर निवासी 22 वर्षीय वंदना व उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

मृतका का पति बिजली की दुकान में काम करता है। उसके अनुसार दो जनवरी को दून महिला में पत्नी का चेकअप कराया गया। तब हिमोग्लोबिन आठ बताया गया। पांच जनवरी को महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। तब दोबारा जांच होने पर हिमोग्लोबिन 12.5 बताया।

परिजनों ने इस रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी का हिमोग्लोबिन दो दिन एकाएक बढ जाएगा। उनका कहना है कि भर्ती किये जाने के बाद महिला को बुखार था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत थी। उन्होंने डाक्टरों से कहा भी कि वह उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन वह डिलिवरी की बात कहकर इन्‍कार करते रहे।

बाद में हालत गंभीर होने पर कहा कि हमारे पास आइसीयू नहीं है। मरीज को आइसीयू की जरूरत है। आप इसे श्री महंत इन्दिरेश ले जाइये। रेफर फिर भी नहीं किया। मरीज को श्री महंत इन्दिरेश ले जाया गया तो आइसीयू वहां भी नहीं मिला। वहां कहा गया कि परिजन मरीज को खुद के रिस्क पर एडमिट कर दें।

आइसीयू खाली होते ही वहां शिफ्ट कर देंगे। इसी भागा दौडी में जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि सही वक्त पर उपचार मिल जाता तो जच्चा बच्चा की जान बच जाती।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!