Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्याज, रसोई गैस व रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार पर तंज कसे ।

जिला कांग्रेस कमेटी परवादून देहरादून के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी व जिला महामंत्री एकांत गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा देश की जीडीपी दिन प्रतिदिन गिरती ही जा रही है। प्याज, सिलेंडर व आम आदमी से जुड़ी हर चीज उनकी पहुंच से दूर होती जा रही है। दोनों सरकारें बस जुमलों की सरकार साबित हो रही हैं।

प्रदर्शन करने वालों में पार्षद देवेंदर प्रजापति, मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, मधु मिश्रा, शकुंतला शर्मा, राकेश मियां, भगवान ङ्क्षसह पंवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, जितेंद्र पाल पाठी, सलीम खान, गौतम नौटियाल, उमेश कुमार, आशु वर्मा राठौड़ आदि उपस्थित थे।

उधर, भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई प्याज व सिलेंडरों के दाम के विरोध में कांग्रेस भवन के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा कि सरकारें अर्थव्यवस्था बढ़ती महंगाई को रोकने में नाकाम हो चुकी हैं। यह लोगों के लिए बहुत ही चिंता का विषय हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते लोगों के घरों में राशन व खाने तक की किल्लत है, जो कि बीजेपी सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी तो यूथ कांग्रेस लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, गौतम नौटियाल, राहुल गैरोला, संतोष पैन्यूली, जगत ङ्क्षसह नेगी, अमित पाल, राकेश शर्मा, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!