Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये फीस ले रहे अक्षय कुमार – जानें खबर की सच्चाई

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 जनवरी, 2020 (मंगलवार)। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों बॉलीवुड के सबसे हिट एक्टर हैं। 2019 में ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपनी 4 फिल्में रिलीज की और चारों फिल्मों को सिर्फ दर्शकों की तारीफ मिली, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके बाद खबरें आईं कि अब अक्षय कुमार ने लगातार फिल्में हिट होने के बाद अपनी फीस में इजाफा कर दिया।

ये भी खबर आई कि अब अक्षय कुमार आनंद एल राय की एक फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं और उन्होंने मेकर्स के साथ एक डील भी साइन कर ली है। इस खबर के बाद बताया जा रहा था कि अक्षय कुमार ने अपनी फीस बढ़ा दी है और इतनी फीस लेने वाले वो पहले एक्टर हो सकते हैं। हालांकि, अब खबर आई है कि अक्षय कुमार के 120 करोड़ रुपये फीस लेने की खबर गलत है।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि फीस के नेगोशिएशन पर अभी कोई बात नहीं हुई है। साथ ही बताया गया है कि अक्षय कुमार अपनी फीस पहले नहीं लेते क्योंकि एक्टर फिल्म का ओवर ऑल बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट का पार्ट लेते हैं और वो कई फिल्मों के निर्माता हैं। ऐसे में फीस का सवाल कहां से आ गया?

साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अक्षय कुमार के करीबी दोस्त ने बताया है कि ये अफवाह है। अक्षय कुमार बिना किसी शक के हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार है क्योंकि उन्होंने अकेले 2019 में चार सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसलिए इस अमाउंट पर बहुत ज्यादा चौंकने की जरूरत नहीं है। बता दें कि वैसे अक्षय कुमार फीस के मामले में काफी आगे हैं।

हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें बॉलीवुड में अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर है। अक्षय कुमार 2019 में कमाई करने के मामले में सबसे ऊपर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!