Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

तीन सदियां बीतने के बाद भी नहीं बदली झंडा मेले की परंपरा

देहरादून : झंडा मेले की मूल परंपराएं आज भी वैसी ही हैं, जैसी वर्ष 1676 में थीं। तीन सदी बीतने के बाद भी झंडा मेले का पारंपरिक स्वरूप बरकरार है। सूचना क्रांति के युग में मेले की सूचना संगत को देने के लिए चिट्ठी भेजी जाती हैं। पंजाब की पैदल संगत को आमंत्रित करने के लिए दरबार साहिब से प्रतिनिधि बिहलौलपुर के महंत वियंत दास के नाम हुक्मनामा लेकर बड़ा गांव जाता है।

श्री झंडा मेला प्रबंध समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि दरबार साहिब में पांच हजार से भी ज्यादा लोगों के घर के पते दर्ज हैं। इनमें अधिकांश गांव के मुखिया हैं। मुखिया के पास चिट्ठी पहुंचती है तो वह पूरे गांव में इसकी सूचना देते हैं। इसके अलावा पहले भी लकड़ी की कैंची के माध्यम से झंडेजी का आरोहण होता था, ऐसा अब भी होता है और आगे भी होता रहेगा।

वैसे, देश भर से आने वाली संगतों को पहले से ही होली के पांचवें दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, मगर परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी संगतों को चिट्ठी से ही सूचना भेजी जाती है।

पुलिस की लापरवाही से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी 

पुलिस की लापरवाही के कारण सहारनपुर रोड पर लोगों को मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक फजीहत झेलनी पड़ी। संगतों की भीड़ उमड़ने के बाद भी पुलिस ने सहारनपुर रोड पर यातायात को डायवर्ट नहीं, जिसका खामियाजा घंटों जाम के रूप में भुगतना पड़ा।

मंगलवार को दून में झंडे जी के आरोहण का कार्यक्रम था। जिसके लिए दो दिन पहले से ही विभिन्न राज्यों से हजारों की संगते दून पहुंच गई थी। संगतों की भीड़ की आशंका पुलिस को भी थी। बावजूद इसके भी पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और सहारनपुर रोड पर यातायात को भगवान भरोसे छोड़ दिया। कारण लोग सुबह से लेकर शाम पर इस रोड पर घंटों जाम से जूझते रहे।

नगर परिक्रमा शोभायात्रा के लिए डायवर्ट रहेगा रूट 

गुरुवार को शहर में श्री झंडा मेला नगर परिक्रमा शोभायात्र निकाली जाएगी। जिसके लिए शहर में यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से यातायात प्लान देखकर ही सड़क पर उतरने की अपील की है।

यह रहेगा प्लान

-सहारनपुर चौक से झंडा साहिब की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

– दरबार साहिब से शोभायात्रा प्रारंभ होने पर बल्लीवाला से आने वाले वाहनों को लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी की ओर न भेजकर मालवीय रोड होते हुए पंजाब भूसा कट से सहारनपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।

– शोभायात्रा का पिछला हिस्सा पुरुषोत्तम चौक से एसजीआरआर की ओर पूर्ण रूप से जाने पर डायवर्ट यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

– शोभायात्रा के तिलक रोड से चकराता रोड में प्रवेश करने पर शनि मंदिर तिराहा बिंदाल, बिंदाल चौकी तिराहा एवं बिंदाल पुल से संपूर्ण वाहनों को कैंट एवं बल्लुपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं आएगा।

– शोभायात्रा का अगला हिस्सा घंटाघर पहुंचने से पहले यूकेलिप्टस चौक, ओरियंट चौक व दर्शनलाल चौक से संपूर्ण वाहनों को डायवर्ट कर घंटाघर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। इस दौरान कनक चौक से ओरियंट चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

– शोभायात्रा का पिछला हिस्सा पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

– शोभायात्रा लक्खीबाग कट में प्रवेश होने पर यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा व साथ में नगर परिक्रमा को धीरे-धीरे से निकाला जाएगा।

– शोभायात्रा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पास होने पर रेलवे गेट से आने वाले वाहनों को गऊघाट होते हुए भंडारी बाग की ओर भेजा जाएगा।

– शोभायात्रा के सहारनपुर चौक की ओर जाने पर पंजाब भूसा कट , निरंजनपुर मंडी एवं लालपुल से संपूर्ण वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!