Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में भी सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, अब मिलेगा इतने रुपये लीटर

देहरादून:प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशानहाल उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब पेट्रोल और डीजल के मूल्य में प्रति लीटर पांच-पांच रुपये कम हो गए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 2.50-2.50 रुपये की कमी करने का फैसला अपने स्तर पर किया है। इससे सरकारी खजाने पर सालाना 325 करोड़ का बोझ पड़ेगा। उधर, पांच रुपये कम होने के बाद देहरादून के उपभोक्ताओं के लिए मध्य रात्रि से पेट्रोल की कीमत करीब 78.83 रुपये और डीजल की कीमत करीब 70.97 रुपये प्रति लीटर लागू हो गई हैं।

पिछले लंबे अरसे से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढऩे का सिलसिला जारी है। आखिरकार केंद्र सरकार ने ढाई रुपये प्रति लीटर की राहत तो दी तो राज्य की भाजपा सरकार ने भी कीमत में कमी लाने का फैसला लेने में देर नहीं लगाई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार शाम अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में केंद्र की तर्ज पर ही ढाई रुपये प्रति लीटर राहत देने की घोषणा की। सरकार का यह फैसला गुरुवार मध्य रात्रि से लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल का मूल्य कम होने से यातायात और परिवहन थोड़ा सस्ता होगा। साथ ही आम आदमी को इससे राहत रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी करने का सराहनीय कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सालाना 40 करोड़ लीटर पेट्रोल और 90 करोड़ लीटर डीजल की खपत है। प्रदेश को पेट्रोल से तकरीबन 650 करोड़ और डीजल से करीब 800 करोड़ राजस्व हर साल मिल रहा है। वर्तमान में पेट्रोल पर 25 फीसद वैट या 17 रुपये जो ज्यादा हो और डीजल पर 17.48 फीसद वैट या 9.41 रुपये जो भी ज्यादा हो, लागू किया गया है। अब पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 2.50-2.50 रुपये राज्य सरकार ने घटाए हैं। इससे पहले इतनी ही राशि केंद्र सरकार ने भी कम की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!